न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भले ही आज फ्लॉप कहलाते हों बॉबी, लेकिन कभी इन 7 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर करी थी अच्छी कमाई

बॉबी देओल लंबे समय बाद एक बार फिर लाइमलाइट में आए हैं। लंबे समय बाद बॉबी सलमान की फिल्म रेस 3 से कमबैक कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 3:46:35

भले ही आज फ्लॉप कहलाते हों बॉबी, लेकिन कभी इन 7 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर करी थी अच्छी कमाई

बॉबी देओल लंबे समय बाद एक बार फिर लाइमलाइट में आए हैं। लंबे समय बाद बॉबी सलमान की फिल्म रेस 3 से कमबैक कर रहे है। फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से बॉबी देओल के करियर को नई उड़ान मिल सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि बॉबी ने कभी अच्छी फिल्में नहीं दी। 90's में बॉबी ने ऐसी कई फिल्में कीं, जो बॉक्सऑफिस पर कामयाब रहीं। इनमें गुप्त, सोल्जर, बादल और हमराज जैसी फिल्मों ने तो बॉबी के करियर को नई ऊंचाई दी थी। हालांकि बाद में बॉबी को लगने लगा कि अब फिल्में उनके पास चलकर आएंगी, इसलिए उन्होंने काम की तलाश ही बंद कर दी। नतीजा उन्हें काम मिलना ही बंद हो गया था।

bollywood,bobby deol,race 3,bobby deol hit films,Salman Khan

# बरसात (1995)

बॉबी ने साल 1995 में 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ टि्वंकल खन्ना भी थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई थी। इस फिल्म का बजट उस समय 8 करोड़ रुपए था और इसकी कमाई 19 करोड़ रुपए हुई थी।

bollywood,bobby deol,race 3,bobby deol hit films,Salman Khan

# गुप्त (1997)
यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी। मनीषा कोईराला और काजोल के साथ बॉबी देओल की तिगड़ी को दर्शकों को खूब भाई थी। फिल्म का गाना 'दुनिया हसीनों का मेला' तो आपको याद ही होगा। इसका बजट 9.5 करोड़ था, जबकि फिल्म ने 18 करोड़ रुपए कमाए थे।

bollywood,bobby deol,race 3,bobby deol hit films,Salman Khan

# सोल्जर (1998)

इसके बाद आई 'सोल्जर'। इस फिल्म से तो बॉबी देओल सुपरस्टार बन गए थे। फिल्म के गाने भी हिट रहे थे। इस फिल्म के बाद करोड़ों लड़कियां बॉबी पर अपना दिल हार बैठी थीं। फिल्म का बजट 8 करोड़ था और इसकी कमाई 21 करोड़ रुपए हुई थी।

bollywood,bobby deol,race 3,bobby deol hit films,Salman Khan

# बादल (2000)

इस फिल्म में बॉबी, रानी मुखर्जी के साथ नजर आए थे। उस समय दोनों ही अपने करियर की बुलंदियों पर थे। फिल्म के गानों को लोग गुनगुनाते नजर आते थे। इस फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपए था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपए कमाए थे।

bollywood,bobby deol,race 3,bobby deol hit films,Salman Khan

# बिच्छू (2000)

इसी साल बॉबी की एक और फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम था 'बिच्छू'। इसमें भी बॉबी और रानी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी अच्छी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसका बजट 7.5 करोड़ था और फिल्म ने 11 करोड़ की कमाई की थी।

bollywood,bobby deol,race 3,bobby deol hit films,Salman Khan

# अजनबी (2001)

इसके बाद बॉबी देओल ने एक और सुपरहिट फिल्म दी। इस फिल्म का नाम था 'अजनबी'। फिल्म में बॉबी के अलावा करीना कपूर, अक्षय कुमार और बिपाशा बसु भी थीं। फिल्म का बजट 17 करोड़ था और इसने 18 करोड़ रुपए कमाए थे।

bollywood,bobby deol,race 3,bobby deol hit films,Salman Khan

# हमराज (2002)

इस फिल्म में बॉबी ने अमीषा पटेल और अक्षय खन्ना के साथ काम किया था। फिल्म में बॉबी के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म के गाने भी हिट रहे थे। इस फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपए था और कमाई 17 करोड़ हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक