न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहन की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर देख भाई अर्जुन ने किया ट्वीट, कह दी ये बड़ी बात

सोमवार का दिन बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के लिए बहुत बड़ा और खास रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Jun 2018 12:41:58

बहन की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर देख भाई अर्जुन ने किया ट्वीट, कह दी ये बड़ी बात

सोमवार का दिन बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के लिए बहुत बड़ा और खास रहा। उनकी पहली फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च हुआ।इस खास मौके पर भले ही जाह्ववी की मां उनके साथ नहीं थीं, लेकिन पूरा कपूर परिवार अनिल कपूर, संजय कपूर, हर्षवर्धन, मोहित मारवाह, संजय कपूर की बेटी शनाया, बोनी कपूर और जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान वहां मौजूद थे।

'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। धड़क के ट्रेलर को न सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ही नहीं फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।ऐसे में जाह्नवी के सौतेले भाई अर्जुन कपूर भी कहा चुप रहने वाले थे।

अर्जुन ने ‘धड़क’ का ट्रेलर देखने के बाद जाह्नवी के लिए ट्वीट किया और फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘आज जाह्नवी कपूर ने अपनी एक नई और खूबसूरत सफर की शुरुआत की है। ट्रेलर में तुम और ईशान दोनों कमाल के लग रहे हो। दोनों की अदाकारी एक नशे की तरह लोगों पर चढ़ रही है। मेरी तरफ से तुम दोनों के लिए खूब सारा प्यार। मैं धड़क की पूरी टीम के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'’

जाह्नवी के साथ इस वक्त सबसे बड़ा सपोर्ट अर्जुन कपूर का है। ट्रेलर लॉन्च से पहले अर्जुन ने जाह्नवी के लिए एक मैसेज लिखा था। उन्होंने बड़े भाई होने के नाते जाह्नवी को शुभकामनाएं दी थी। साथ ही मुंबई में उनके साथ मौजूद ना होने पर माफी भी मांगी थी। वहीं अर्जुन के मैसेज पर जाह्नवी ने लिखा था, 'मैं वादा करती हूं कि आपको मुझ पर गर्व होगा।'

बता दे, अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इग्लैंड' की शूटिंग के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं।

फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक