न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड के सबसे अमीर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद अरबाज को सट्टा लगाने की जरूरत क्यों पड़ी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर बॉलीवुड के सबसे अमीर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद अरबाज को सट्टा लगाने की जरूरत क्यों पड़ी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Jun 2018 5:02:26

बॉलीवुड के सबसे अमीर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद अरबाज को सट्टा लगाने की जरूरत क्यों पड़ी?

अभिनेता अरबाज खान ने पुलिस की पूछताछ में मान लिया है कि वह आईपीएल की सट्टेबाजी में शामिल थे। शनिवार की सुबह मुंबई पुलिस ने आईपीएल सट्‍टेबाजी प्रकरण में एक्टर प्रोड्‍यूसर अरबाज खान को बुलाकर पूछताछ की। एएनआई में छपी खबर के मुताबिक अरबाज खान ने माना है कि उन्होंने पिछले साल आईपीएल के मैचों में सट्टा लगाया था और 2.75 करोड़ रुपये हारे थे। अरबाज ने बताया है कि वह पिछले 6 सालों से सट्टेबाजी में हैं लेकिन इस साल कोई सट्टा नहीं लगाया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर बॉलीवुड के सबसे अमीर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद अरबाज को सट्टा लगाने की जरूरत क्यों पड़ी?

एक्टिंग करियर चौपट

अरबाज ने 1996 में फिल्म 'दरार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो कुछ फिल्मों में सलमान खान के साथ नजर आए। अरबाज ने कई मल्टी स्टारर फिल्में भी कीं। लेकिन उनका करियर कुछ जम नहीं पाया। 2004 में फिल्म 'हलचल' के बाद तो उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद ही हो गया।

अरबाज खान प्रोडक्शन हाउस

एक्टिंग में बात नहीं बनी तो अरबाज ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया। साल 2010 में अरबाज खान प्रोडक्शन नाम से उनका प्रोडक्शन हाउस शुरू हुआ। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'दबंग' थी। फिल्म में सलमान ने लीड रोल निभाया था और अरबाज मक्खी के रोल में नजर आए थे। इसके बाद 'दबंग 2' भी बनाई। लेकिन फिर अरबाज की सट्टेबाजी के कारण सलमान ने उनसे दूरी बना ली और 'दबंग 3' में भी काम करने से मना कर दिया।

bollywood,Salman Khan,arbaaz khan,betting,ipl betting

मलाइका अरोड़ा से तलाक

- अरबाज ने सट्टा लगाने की बात कबूल ली है। उन्होंने बताया कि वो 5 साल से सट्टा लगा रहे हैं और करीब 3 करोड़ रुपए हार चुके हैं। पैसा ना चुका पाने पर लोग मलाइका को फोन कर परेशान करते थे। इसके चलते घर में रोज झगड़े शुरू हो गए। मलाइका ने अरबाज से दूरी बना ली और फिर साल 2017 में उनका तलाक भी हो गया। मलाइका ने अरबाज से 13 साल का रिश्ता खत्म करने के साथ 10 करोड़ रुपए एलिमनी मांगी। जो अरबाज को देनी पड़ी। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान भी है जो अपनी मां के साथ रहता है।
सट्टे की लत

सट्टे की लत ने अरबाज को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। पैसे बनाने के चक्कर में वो पैसे हारते चले गए। इस बात को लेकर सलमान खान ने भी काफी नाराजगी जताई थी। अरबाज ने अपने बयान में बताया कि दिवाली वाले दिन सलमान उन पर हाथ उठाने वाले थे, तभी उनकी मां आ गई। अरबाज की इन्हीं हरकतों के कारण पूरा परिवार उनसे दूर होता चला गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक