न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SHOCKING! रणबीर और अर्जुन को लेकर अनुष्का ने कही चौकाने वाली बात, सुन दोनों को लग सकता है झटका

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। फिल्म स्वरोजगार की कहानी पर आधारित है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Aug 2018 10:33:44

SHOCKING! रणबीर और अर्जुन को लेकर अनुष्का ने कही चौकाने वाली बात, सुन दोनों को लग सकता है झटका

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। फिल्म स्वरोजगार की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म के ट्रेलर को आॅडियंस और सेलेब्स दोनों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में वरुण धवन ने मौजी नाम के शख्स का किरदार निभाया है, जबकि अनुष्का फिल्म में वरुण की पत्नी ममता के किरदार में नजर आएंगे। स्वरोजगार की कहानी कहती इस फिल्म में दोनों एक्टर नॉन ग्लैमरस किरदार में नजर आने वाले हैं। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अपनी इस फिल्म का 40 दिन तक प्रमोशन करेंगे। खबर है कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इस फिल्म के प्रमोशन के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह दोनों स्टार इस फिल्म का हर शहर और हर गांव में प्रमोशन करेंगे। अनुष्का और वरुण फिल्म के प्रमोशन के दौरान संबंधित शहर के शिल्प और कौशल विकास से जुड़ी चीजों के बारे में भी वहां के लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए वह अहमदाबाद, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, पुणे, जयपुर, चंडीगढ़ और इंदौर सहित करीब 10 शहरों में हर दिन घूम-घूम कर अपनी फिल्म का प्रमोशन भी करेंगे साथ ही शिल्प कौशल और अन्य जरूरत से जुड़ी चीजों के बारें में लोगों को जागरूक भी करेंगे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। अनुष्का और वरुण दोनों अच्छे दोस्त भी हैं, लेकिन अनुष्का ने एक ऐसा बयान दिया है जो चौंकाने वाला है।

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में वरुण धवन को लेकर बात करते हुए अनुष्का ने कहा- ‘मैंने बदलापुर की रिलीज के बाद से ही वरुण धवन को पसंद करना शुरू कर दिया था। स्टूडेंट आॅफ दि ईयर जैसी फिल्म के बाद ही वरुण ने अपने करियर में बदलापुर जैसी फिल्म चुनी, जिसके चलते बतौर एक्टर मैं वरुण का काफी सम्मान करती हूं।’ इस इंटरव्यू में अनुष्का अपनी बात खत्म कर पाती, इससे पहले ही वरुण ने उन्हें बीच में ही रोकते हुए पूछा- ‘इससे पहले’ और इसी के जवाब में अनुष्का ने जो रिप्लाई किया वह काफी चौंकाने वाला था।

अनुष्का शर्मा ने कहा- ‘वरुण और मैं फिल्म जगत के इतिहास में सबसे शानदार दोस्तों में हो सकते थे। दो एक्टर थे जो हम दोनों और हमारी दोस्ती के बीच में खड़े थे। एक रणबीर कपूर और दूसरा अर्जुन कपूर। दोनों जानते थे कि हम अच्छे दोस्त बन जाएंगे और सिनेमा के इतिहास को बदल देंगे। उन्होंने अफवाह उड़ानी शुरू कर दी कि हम एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं और बाकी भी बहुत कुछ। वो हमारी दोस्ती के बीच में आ गए।’ बहरहाल, अनुष्का का ये खुलासा वाकई दिलचस्प है। अब इस पर दोनों एक्टर्स की क्या प्रतिक्रिया होती है यह तो हम नहीं जानते, लेकिन ‘सुई धागा’ का ट्रेलर देखने के बाद हम एक बात तो पक्के यकीन के साथ कह सकते हैं कि वरुण और अनुष्का की आॅन स्क्रीन केमिस्ट्री वाकई लाजवाब है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक