न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्‍चन ने दी करुणानिधि को श्रद्धांजलि, शेयर किया यह पोस्ट

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें याद किया और उस पल का ज़िक्र किया जब उन्हें करुणानिधि के हाथों पहला नैशनल अवॉर्ड मिला था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Aug 2018 3:02:39

अमिताभ बच्‍चन ने दी करुणानिधि को श्रद्धांजलि, शेयर किया यह पोस्ट

'कलाईनार' के नाम से मशहूर डीएमके चीफ एम. करुणानिधि का मंगलवार शाम को निधन हो गया। ऐसे में उनके चाहने वालों की फेहरिस्‍त में उनके राजनीतिक समर्थकों से लेकर साउथ इंडियन और हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के कई दिग्‍गज सितारे मौजूद हैं।
करुणानिधि के अंतिम दर्शनों के लिए जहां रजनीकांत, धनुष जैसे साउथ के सुपरस्‍टार पहुंचे, वहीं बॉलीवुड के शाहंशाह कहलाने वाले अमिताभ बच्‍चन ने भी उनके जाने पर शोक जताया है। एक कद्दावर नेता के रूप में एम. करुणानिधि ने सभी लोगों के दिलों में जगह बनाई।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें याद किया और उस पल का ज़िक्र किया जब उन्हें करुणानिधि के हाथों पहला नैशनल अवॉर्ड मिला था। इसके बारे में बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एम. करुणानिधि के लिए ढेर सारी प्रार्थना। उन्हें खो देने का दुख है। मुझे आज भी याद है कि फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए मैंने अपना पहला नैशनल अवॉर्ड उन्ही के हाथों पाया था। उस साल वह सेरिमनी चेन्नै में हुई थी। उस वक्त करुणानिधि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे।'
पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और 50 साल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख रहे एम करुणानिधि का मंगलवार शाम करीब 6.10 बजे 94 साल की उम्र में निधन हो गया। करुणानिधि ने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। करुणानिधि के निधन की खबर से पूरे देशभर में शोक की लहर है। एम करुणानिधि की समाधि मरीना बीच पर बनेगी या नहीं इसका फैसला आ गया है। इस मामले में मद्रास उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई पूरी हो गई है। कार्ट ने कहा कि एम करुणानिधि का अंतिम संस्कार मरीना बीच पर ही होगा।

करुणानिधि का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए चेन्‍नई के राजाजी हॉल में रखा गया है। उनके अंतिम दर्शनों के लिए हजारों की संख्‍या में लोग उमड़ रहे हैं। डीएमके समर्थकों की संख्या को देखते हुए पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रमुक नेता एम करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने और अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए करीब साढ़े दस बजे चेन्‍नई पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी राजाजी हॉल पहुंचे, जहां उन्‍होंने करुणानिधि के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्‍होंने करुणानिधि के पुत्र एमके स्‍टालिन और पुत्री कनिमोझी और परिवार एवं पार्टी के अन्‍य सदस्‍यों से बातचीत कर उन्‍हें सांत्‍वना भी दी। राजनीति के अलावा तमिल सिनेमा में भी वह सक्रिय रहे। वह एक उम्दा स्क्रीनराइटर थे और कई यादगार फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा। 1949 में आई उनकी फिल्म 'मंत्री कुमारी' में एम.जी रामचंद्रन लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक