न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मात्र 24 घंटे में यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

सुपरस्टार अक्षय कुमार की देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर कल यानि सोमवार को रिलीज़ कर दिया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Jun 2018 1:02:35

मात्र 24 घंटे में यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

सुपरस्टार अक्षय कुमार की देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर कल यानि सोमवार को रिलीज़ कर दिया गया था। ट्रेलर को लोगों ने इतना पसंद किया कि मात्र २४ घंटे में यह यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लग गया। इस ट्रेलर को अब तक १ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दे, 'गोल्ड' एक हॉकी खिलाड़ी के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिसने स्वतंत्र भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल करके भारत का नाम गर्व से ऊपर किया था। इस फिल्म में भारत के लिए पहला गोल्ड का सपना देखने वाले हॉकी खिलाड़ी की यात्रा को दर्शाया गया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार बेहद जच रहे हैं। 'गोल्ड' के जरिए देश के लिए पहला गोल्ड जीतने का सपना देखने वाली टीम की यात्रा को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

1936 में शुरू हुई इस यात्रा को जीत मुकम्मल करने के लिए 12 साल का लंबा वक्त लगा था। मालूम हो कि, भारत ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय फिल्म 'गोल्ड' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। ट्रेलर में वह सशक्त भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में अमित साध, कुणाल कपूर और विनीत कुमार सिंह जैसे सितारे भी अहम किरदार में दिखेंगे।

फिल्म 'गोल्ड' को 1948 में हुए ओलंपिक में स्वतंत्र भारत के पहले स्वर्ण पदक के 70 वर्षों को चिन्हित करते इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म 'गोल्ड' के माध्यम से अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे है। रीमा कागती द्वारा यह फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक