15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार 'Akshay Kumar' की 'गोल्ड Gold' की बॉक्स ऑफिस 'Box Office' पर कमाई लगातार जारी है। 85 करोड़ बजट वाली इस फिल्म ने 9 दिनों में 89.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। कमाई की इस रफ़्तार से तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आकड़ा छू लेगी। डायरेक्टर रीमा कागती के द्वारा बनाई गई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 9 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और इसके आंकड़े अब तक संतोषजनक रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके यह बताया है कि ‘गोल्ड’ ने अपने 9 वें दिन 3.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अगर फिल्म के हर दिन के आंकड़ों की बात की जाए तो वो कुछ इस प्रकार हैं:
पहले दिन: 25.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन: 8.10 करोड़ रुपये, तीसरे दिन: 10.10 करोड़ रुपये, चौथे दिन: 12.30 करोड़ रुपये, पांचवे दिन: 15.55 करोड़ रुपये, छठे दिन: 4 करोड़ रुपये, सांतवे दिन: 4.60 करोड़ रुपये, आठवे दिन: 6.10 करोड़ रुपये नवें दिन: 3.30 करोड़ रुपये रही है।
Weekend 2 is utmost crucial for #Gold... #Gold [Week 1] Wed 25.25 cr, Thu 8.10 cr, Fri 10.10 cr, Sat 12.30 cr, Sun 15.55 cr, Mon 4 cr, Tue 4.60 cr, Wed 6.10 cr, Thu 3.30 cr. Total: ₹ 89.30 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)बता दे, ‘गोल्ड’ मौनी रॉय की पहली बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले वो टीवी की दुनिया में काफी नाम कमा चुकी हैं। मौनी ने ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार की पत्नी मोनोबिना का किरदार निभाया है, जो उन्हें बात-बात पर पीटती रहती है। दर्शकों को अक्षय कुमार और मौनी रॉय के बीच होने वाली यह प्यारी नोंक-झोंक काफी पसंद आ रही है। डायरेक्टर रीमा कागती की ‘गोल्ड’ को मौनी रॉय के सफल डेब्यू के रूप में देखा जा रहा है।














