न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रेड’: उम्मीद से ऊपर रहा पहला सप्ताह, कमाई 64 करोड़ के पार

रेड ने सोमवार से गुरुवार के मध्य बॉक्स ऑफिस पर प्रतिदिन 5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 12:43:35

‘रेड’: उम्मीद से ऊपर रहा पहला सप्ताह, कमाई 64 करोड़ के पार

दो सफल—नो वन किल्ड जेसिका और आमिर, एक असफल—घनचक्कर—देने वाले निर्देशक राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म रेड ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला सप्ताह पूरा कर लिया है। इस फिल्म ने सप्ताह के सामान्य दिनों—सोमवार से गुरुवार—में भी बॉक्स ऑफि़स पर अपनी पकड़ मजबूत बनाये रखी। रेड ने सोमवार से गुरुवार के मध्य बॉक्स ऑफिस पर प्रतिदिन 5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

bollywood,raid,ajay devgn,ajay devgn raid,raid movie,raid film,raid songs,download raid,raid box offce collection,box office

प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘रेड’ ने घरेलू बॉक्स ऑफि़स पर छठे दिन बुधवार और सातवें दिन गुरुवार को भी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने बुधवार को पांच करोड़ 36 लाख रूपये और गुरुवार को 5 करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन मिला है। हरलांकि गुरुवार के आंकड़ें अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए गए हैं। मंगलवार को पांच करोड़ 76 लाख रूपये की कमाई हुई थी। कहने का तात्पर्य यह है कि सप्ताह सामान्य दिनों में भी ‘रेड’ को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और कलेक्शन की रफ़्तार अच्छी रही है। इस फिल्म ने 10 करोड़ चार लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और अब कुल कलेक्शन लगभग 64 करोड़ के ऊपर हो चुका है।

अजय देवगन-सौरभ शुक्ला अभिनीत यह फिल्म 1981 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में अजय इनकम टैक्स ऑफिसर बने हैं, जो भ्रष्ट तरीके से कमाए हुए पैसे को बरामद करने से नहीं हिचकते। रेड को दुनिया भर में 3500 से अधिक स्क्रीन्स में प्रदर्शित किया गया है। इसी तरह की कहानी पर बनी अक्षय कुमार की नीरज पांडे निर्देशित ‘स्पेशल 26’ ने 66 करोड़ 80 लाख रूपये का लाइफ़ टाइम कलेक्शन लिया था। वहीं दूसरी ओर धीर गम्भीर भूमिका में नजर आने वाले अजय देवगन की ‘दृश्यम’ ने 77 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। इस बात की पूरी-पूरी सम्भावना बनती है कि रेड अपने दूसरे सप्ताह में दृश्यम के 77 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल