न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वरुण धवन ने सुनाई अपनी ‘हिचकी’, 'पहली बार मंच पर गया तो मैं बिल्कुल जम-सा गया', देखे वीडियो

23 मार्च को रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दिनों रानी मुखर्जी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने साथी सितारों से उनकी कमियों अर्थात् हिचकी के बारे में पूछ रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Mar 2018 8:04:15

वरुण धवन ने सुनाई अपनी ‘हिचकी’, 'पहली बार मंच पर गया तो मैं बिल्कुल जम-सा गया', देखे वीडियो

23 मार्च को रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दिनों रानी मुखर्जी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने साथी सितारों से उनकी कमियों अर्थात् हिचकी के बारे में पूछ रही हैं। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, करण जौहर, अजय देवगन के बाद अब आत्मविश्वास से भरे नर्तक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता वरुण धवन ने रानी के सामने अपनी हिचकी का खुलासा किया है। अपने हिचकी के बारें में बताते हुए वरुण धवन नें कहा कि जब मैं पहली बार मंच पर गया तो मैं बिल्कुल जम-सा गया। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और कई सिने आदर्शो को सामने बैठा देखकर कुछ समय के लिए मेरी जबान बंध-सी गई।

उन्होंने कहा, "और जब मैंने बात की, तो मैंने बोलना शुरू किया तो बहुत तेजी के साथ बोल गया। चूंकि कैमरे का सामना करते समय मुझे कभी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा था, इसलिए यह 'हिचकी' अप्रत्याशित रूप से आई। मैंने अपने आदर्शो को सुनकर और देखकर इसका समाधान निकालने का निर्णय लिया।"

'बदलापुर' और 'बद्रीनाथ की दुल्हिनया' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता ने कहा कि हालांकि, यह तुरंत उनके लिए कारगर नहीं रही। उन्होंने कहा, "लेकिन धीरे-धीरे मैंने चुनौती से निपटना सीख लिया था, मैंने इसका अभ्यास किया और आखिरकार अब अच्छी तरह मंच पर प्रस्तुति दे सकता हूं और बोल भी सकता हूं। मुझे लगता है कि कोई बात अगर अपने दिमाग में तय कर लें तो, हम सभी हिचकी को दूर कर सकते हैं।"

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित और मनीश शर्मा द्वारा निर्मित रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म ‘हिचकी’ नैना माथुर नाम की टीचर की कहानी है जिसमें उन्हें टॉरेट सिंड्रोंम नामक बीमारी है। इस वजह से उसे लगातार हिचकी आती है, जो उसके करियर के लिए एक रुकावट बनती है। रानी अपनी इस फिल्म को लेकर खासी उत्साहित हैं। अब देखना होगा की बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल