न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 6 कारण बन सकतें है श्रीदेवी की मौत की वजह!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के पीछे कुछ खास तरह की दवाई (ड्रग) बड़ी वजह मानी जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Feb 2018 3:13:16

ये 6 कारण बन सकतें है श्रीदेवी की मौत की वजह!

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अचानक मौत से सभी को सदमा लगा है। उनका पार्थिव शरीर आज मुंबई लाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के पीछे कुछ खास तरह की दवाई (ड्रग) बड़ी वजह मानी जा रही है। श्रीदेवी के कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत ने कई सवाल उठा दिए हैं जिसको लेकर अलग अलग तरह की बातें सामने आ रही है।

जानकारियों के मुताबिक उनके पति बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए दोबारा दुबई पहुंचे थे। पति बोनी कपूर उन्हें कैंडिल लाइट डिनर पर ले जाने वाले थे, पर श्रीदेवी अपनी अनंत यात्रा पर निकल चुकी थीं। श्रीदेवी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने दुबई पहुंचीं थीं। शादी खत्म होने के बाद जहां पति और बेटी 21 फरवरी को वापस लौट गए तो श्रीदेवी अपनी पेंटिंग एग्जिबिशन की वजह से दुबई के जुमैरा एमिरेट्स होटल में ही रुक गईं थीं। होटल स्टाफ के मुताबिक अकेली श्रीदेवी 48 घंटों तक होटल के कमरे से बाहर तक नहीं निकलीं थीं। इस बीच पति बोनी कपूर 24 फरवरी को मुंबई से दोबारा दुबई गए थे। जहां वे अपनी पत्नी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी ने श्रीदेवी को उठाया। दोनों के बीच 15 मिनट बातचीत हुई। श्रीदेवी फ्रेश होने के लिए वॉशरूम गईं, लेकिन 15 मिनट तक बाहर नहीं निकलीं। बाद में देखने पर वे बाथटब में गिरी मिलीं। इन सब बातों ने कई सवाल हमारे सामने खड़े कर दिए है -

bollywood,sridevi,sridevi death,bollywood news

कार्डियक अरेस्ट - कहा जा रहा है कि श्रीदेवी को कार्डियक अरेस्ट आया। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने बताया कि उन्हें पहले से कोई दिल की बीमारी नहीं थी। श्रीदेवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती थीं। आमतौर पर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट तब आता है जब उसे पहले से दिल की बीमारी रही हो। इसलिए श्रीदेवी की कार्डियक अटैक से मौत की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है।

भूख लगने की दवाई - कुछ वेबसाइट में छपी खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी जवान दिखने और अपनी भूख मिटाने कि लिए ऐसी दवाओं का सेवन करती थीं जिससे उनके हार्ट को नुकसान पहुंच सकता था। खबरों की मानें तो इन दवाइयों से ही श्रीदेवी की ऐसी हालत हुई। वही मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन दवाओं या ड्रग्स का नाम खबरों में बताया रहा है उनसे किसी भी तरह दिल पर कोई नुकसान नहीं हो सकता।

bollywood,sridevi,sridevi death,bollywood news

श्रीदेवी की सर्जरी - कुछ लोग श्रीदेवी की सर्जरी को उनकी मौत की वजह मान रहे हैं। वह ऐसी २५ से ज्यादा सर्जरी करा चुकी थीं। सुनने में आ रहा था कि आखिरी सर्जरी उन्होंने अपने होटों की कराई थी जिसमे गड़बड़ी हो गई थी और वह इसके लिए कई दवाइयां खा रही थीं।

बाथटब में डूब के मौत - अखबार ने लिखा है - शनिवार रात बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे, वह श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत की। बोनी श्रीदेवी को डिनर पर ले जाना चाहते थे। इसके बाद ही श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं थीं। अखबार ने आगे लिखा है - 15 मिनट तक जब वह बाहर नहीं निकलीं तो बोनी कपूर ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया जब श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने होटल के कुछ कर्मियों को बुलाया और तेज धक्का देकर दरवाजा खोला। श्रीदेवी अंदर बाथटब में गिरी पड़ी हुई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारे राज खुल जाएंगे।

bollywood,sridevi,sridevi death,bollywood news

खूबसूरत दिखने की टेंशन - पियाली गांगुली नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने लिखा, 'श्रीदेवी को अपनी नेचुरल ब्यूटी पर कभी यकीन नहीं रहा। उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। वो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती थीं। इसका उनपर काफी प्रेशर था। खूबसूरत दिखने का यही दबाव उनकी मौत का कारण बना। इसी प्रेशर की वजह से उन्हें कार्डिअक अरेस्ट आया।'

बेटी की पहली फिल्म की टेंशन -
श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट का सबसे पहला पोस्ट उनकी बेटी की फिल्म 'धड़क' का पोस्टर है। जिसे उन्होंने टॉप पर कर रखा था। श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों से बेहद प्यार करती थीं। जाह्नवी और खुशी के साथ श्रीदेवी साये की तरह रहती थीं। हर कदम पर दोनों बेटियां मां की सलाह लेती थीं। श्रीदेवी की इच्छा थी कि वो अपनी बेटी की पहली फिल्म देख लें। जो अब अधूरी रह गई है। बता दे, करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘धड़क’ से जाह्ननी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं जाह्नवी के अलावा फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी होंगे। फिल्म धडक इस वर्ष जुलाई के मध्य में प्रदर्शित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह