न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जुलाई के महीने में ही 38 साल पहले अमिताभ का हुआ था मौत से सामना, 62 दिन के लिए रहे थे अस्पताल में भर्ती

आज से 38 साल पहले भी वह जुलाई का महीना ही था, जब बिग बी गंभीर रूप से घायल होकर 62 दिन अस्पताल में रहे थे। आइए जानते है क्या हुआ था 38 साल पहले...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Jul 2020 3:15:41

 जुलाई के महीने में ही 38 साल पहले अमिताभ का हुआ था मौत से सामना, 62 दिन के लिए रहे  थे अस्पताल में भर्ती

महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। शनिवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज‍िट‍िव आई थी। फिलहाल चिंता की बात नहीं है। उनकी हालत स्थिर है और ऑक्सीजल लेवल भी सामान्य बताया जा रहा है। अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉज‍िट‍िव होकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद से देश के मंद‍िरों और पूजा स्थलों में अमिताभ के स्वास्थ्य के जल्द ठीक होने की हर ओर कामना होने लगी। कहीं लोगों ने मंद‍िरो में उनकी तस्वीर रखकर पूजा की और कहीं घर के पूजा स्थलों में लोगों ने उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना कर रहे है। आपको बता दे, आज से 38 साल पहले भी वह जुलाई का महीना ही था, जब बिग बी गंभीर रूप से घायल होकर 62 दिन अस्पताल में रहे थे। आइए जानते है क्या हुआ था 38 साल पहले...

amitabh bachchan,corona positive,bollywood news,coolie,coronavirus

फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा

यह बात 24 जुलाई 1982 की है जब अमिताभ बच्चन फिल्म 'कुली' के बेंगलुरु में शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान एक फाइट सीन में पुनीत इस्सर का घूंसा अमिताभ के मुंह पर लगना था, जिससे वे एक टेबल पर गिरते हैं। शुरुआत में सीन को फिल्माने के लिए बॉडी डबल के सहारे की बात सामने आई थी लेकिन अमिताभ बच्चन इस सीन को खुद करना चाहते थे ताकि सीन रियल लगे। सबकुछ स्क्रिप्ट के मुताबिक हुआ और सीन पूरी तरह रियल लगा। लोगों ने तालियां बजाईं और अमिताभ भी मुस्कुराए लेकिन तभी अचानक से उनके पेट में हल्का दर्द होना शुरू हुआ। दरअसल, जब अमिताभ टेबल पर गिरे थे तो उसका एक कोना उनके पेट में बुरी तरह चुभ गया था। चोट अंदुरीनी थी इसलिए खून नहीं आया। शूटिंग के बाद अमिताभ होटल में आराम करने चले गए, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। अगले दिन यानी 25 जुलाई को यह दर्द कम होने की बजाय बढ़ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक्स-रे हुआ, लेकिन एक्स-रे करने के बाद भी डॉक्टर्स को कुछ समझ नहीं आया और अमिताभ को नींद की गोली देकर सुला दिया गया। खबर मिलते ही मां तेजी, पत्नी जया और भाई अजिताभ बेंगलुरु पहुंचे। वे उन्हें वो उन्हें मुंबई लाना चाहते थे, लेकिन डॉक्टर्स ने इजाजत नहीं दी। तीसरे दिन यानी 26 जुलाई को अमिताभ की तबियत और बिगड़ गई। इसी बीच वेलोर के जाने-माने सर्जन एचएस भट्ट किसी काम से हॉस्पिटल में आए हुए थे। जब यूनिट ने उनसे बहुत आग्रह किया तो वे अमिताभ का केस स्टडी करने के लिए तैयार हो गए। रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने कहा कि यदि आज दवाओं से अमिताभ की हालत नहीं सुधरी तो कल ऑपरेशन करना पड़ेगा।

amitabh bachchan,corona positive,bollywood news,coolie,coronavirus

पेट चीरने के बाद हैरान थे डॉक्टर

27 जुलाई, 1982 को डॉक्टर्स ने ऑपरेशन का फैसला लिया। डॉक्टर्स ने जब पेट चीरकर देखा तो हैरान रह गए। अमिताभ के पेट की झिल्ली (जो पेट के अंगो को जोड़े रखती है और केमिकल्स से उन्हें बचाती है) फट चुकी थी। छोटी आंत भी फट चुकी थी। डॉक्टर्स का कहना था कि ऐसी स्तिथि में किसी भी इंसान के लिए 3 से 4 घंटे जीवित रह पाना मुश्किल होता है। लेकिन अमिताभ 3 दिन तक इस कंडीशन से गुजरे। डॉक्टर्स ने पेट की सफाई की, आंत सिली। उस वक्त अमिताभ को पहले से ही कई बीमारियां (अस्थमा, पीलिया के कारण एक किडनी भी खराब हो चुकी थी, डायबिटीज) थीं। ऐसे में वे इतने दिन इस प्रॉब्लम से कैसे लड़े ये किसी आश्चर्य से कम नहीं था।

खून भी हो गया था पतला, शरीर में फैल गया था जहर

28 जुलाई यानी ऑपरेशन के एक दिन बाद अमिताभ को निमोनिया भी हो गया। उनके शरीर में जहर फैलता जा रहा था, खून पतला हो रहा था। ब्लड डेंसिटी को सुधारने के लिए बेंगलुरु में सेल्स मौजूद नहीं थे, जिन्हें मुंबई से मंगवाया गया। खून में सेल्स मिलाने के बाद अमिताभ की स्थिति 4 दिनों में पहली बार कुछ सुधरी थी, लेकिन अगले ही दिन फिर उनकी हालत खराब हो गई और जैसे-तैसे उन्हें संभाला गया। मीटिंग कर डॉक्टर्स ने तय किया कि अमिताभ को मुंबई ले जाना ही सही होगा, वहां बेहतर इलाज की सुविधा थी।

फाइनली, एयरबस के जरिए अमिताभ को मुंबई ले जाना तय हुआ। स्टेचर पर लेटे अमिताभ को क्रेन की मदद से एयरबस में शिफ्ट किया गया। एयरबस 31 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे मुंबई पहुंची। बिग बी को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर स्पेशल विजिलेंस वॉर्ड में रखा गया। 1 अगस्त की सुबह तक उनकी हालत में काफी सुधार था।

फिर डॉक्टर्स ने पहली बार कहा, दवा नहीं दुआ की जरूरत

2 अगस्त को अचानक अमिताभ की तबियत फिर बिगड़ गई। शरीर में लगातार जहर फैल रहा था। डॉक्टर्स के मुताबिक, दोबारा ऑपरेशन करना जरूरी हो गया था। 3 घंटे तक ऑपरेशन चला और डॉक्टर्स ने पहली बार कहा कि अमिताभ की हालत नाजुक है। उन्हें दवाओं के साथ दुआओं की भी जरूरत है।

अमिताभ बच्चन ने इंटरव्यू में कही थी ये बात

बता दे, एक इंटरव्यू में उस दौरान की स्थिति का खुलासा करते हुए अमिताभ ने कहा था- डॉक्टर्स ने मुझे मेडिकली मृत घोषित कर दिया था। जया आईसीयू रूम के बाहर खड़ी सब देख रही थीं। डॉक्टर ने कोशिश बंद कर दी थी, तभी जया चिल्लाई मैंने अभी उनके पैर के अंगूठे हिलते देखे हैं, प्लीज कोशिश करते रहिए। डॉक्टर्स ने मेरे पैर की मालिश करनी शुरू की और मेरे अंदर फिर जान आ गई।

स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी

अमिताभ की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। डॉक्टर्स ने इसके लिए कृत्रिम नली लगाई। अगले कुछ दिनों तक अमिताभ की सेहत में कई उतार-चढ़ाव हुए। कभी उन्हें 101 डिग्री बुखार आया तो कभी आंतों पर पस पड़ गया। इस बीच अमिताभ को खून की जरूरत पड़ी तो हर आम-खास व्यक्ति उन्हें खून देने के तैयार था। पुनीत इस्सर की पत्नी, शम्मी कपूर की बेटी और परवीन बाबी सहित 200 लोगों का खून अमिताभ को चढ़ाया गया था। डॉक्टर्स ने यह तक कह दिया था कि अब तो कोई चमत्कार ही इन्हें बचा सकता है।

चहेते स्टार के लिए लोग करने लगे प्रार्थना

इसी के साथ देशभर में अपने चहेते स्टार के लिए लोगों ने प्रार्थनाएं करनी शुरू कर दीं। तमाम मंदिरों और धार्मिक स्थलों में लोग अमिताभ की सलामती की दुआ मांगने के लिए उमड़ पड़े। जया खुद जब प्रार्थना करने सिद्धि विनायक मंदिर गई तो देखकर हैरान रह गईं कि वहां पहले से ही हजारों लोग अमिताभ की सलामती की दुआ मांग रहे हैं, जिन्हें काबू में करने के लिए भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात था। देशभर में कई जगह हवन हुए। यहां तक कि साउथ की एक एक्ट्रेस ने उज्जैन में अमिताभ की सलामती के लिए महामृत्युंजय जाप तक करवाया था।

amitabh bachchan,corona positive,bollywood news,coolie,coronavirus

तीन दिन बाद हालत में सुधार होना शुरू हुआ

2 अगस्त को हुए ऑपरेशन के तीन दिन बाद, बच्चन पहली बार फिजियोथेरेपिक मसाज, वॉकमैन पर हल्के जैज सुनने और परिवार के सदस्यों के लिए नोट लिखने के लिए बैठने में सक्षम हुए। 8 अगस्त को सोनिया गांधी दिल्ली से मुंबई उन्हें देखने पहुंचीं। बिग बी को खाने में तरल भोजन दिया गया। अनुमान लगाया गया कि उनकी आंतों ने काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि, डॉक्टर्स ने कहा कि उन्हें पूरी तरह खतरे से बाहर घोषित करने में अभी एक पखवाड़े का वक्त और लगेगा। हालांकि, ठीक होने के बाद करीब 60 दिनों तक बिग बी डॉक्टर्स की निगरानी में अस्पताल में ही रहे।

24 सितंबर को मिली थी अस्पताल से छुट्टी, कहा था- खत्म हुई मौत से लड़ाई

24 सितंबर को आखिरकार अमिताभ (Amitabh Bachchan) को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। लोगों की बेकाबू भीड़ उनका इंतजार कर रही थी।

ठीक होने पर अपने प्रशंसकों का धन्यवाद देते हुए अमिताभ ने कहा था, 'जिंदगी और मौत के बीच यह एक भयावह अग्नि परीक्षा थी। दो महीने का अस्पताल प्रवास और मौत से लड़ाई खत्म हो चुकी है। अब मैं मौत पर विजय पाकर अपने घर लौट रहा हूं।'

घर पहुंचकर उन्होंने हाथ हिलाकर अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। इस वास्तविक सीन को ही फिल्म 'कुली' के अंतिम सीन के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव