कुछ इस अंदाज़ में मनाएगी सायरा बानो दिलीप कुमार का जन्मदिन

By: Pinki Sun, 10 Dec 2017 11:47:28

कुछ इस अंदाज़ में मनाएगी सायरा बानो दिलीप कुमार का जन्मदिन

अभिनेता दिलीप कुमार सोमवार को 95 साल के हो जाएंगे। पिछले कई दिनों से निमोनिया से परेशान दिलीप कुमार अब पहले से बेहतर है इसकी खबर परिवार के एक करीबी फैसल फारूकी ने अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के द्वारा दी है, उन्होंने लिखा है "दिलीप साहब अब बहुत बेहतर हैं, उन्होंने निमोनिया का इलाज कराया है। अल्लाह का शुक्र है।"

वही दिलीप कुमार के जन्मदिन के मौके को खास बनाने के लिए उनकी पत्नी सायरा बानो ने उनकी पसंदीदा बिरयानी और वनीला आइसक्रीम बनाने का फैसला किया है। बानो ने कहा कि 'वह इस बार जन्मदिन का जश्न मनाने की योजना नहीं बना रहीं क्योंकि कुमार अब भी निमोनिया के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने कहा कि वो इस जन्मदिन पर उनकी पसंदीदा बिरयानी और वनीला आइसक्रीम बनाने वाली हैं। उन्हें बिरयानी पसंद है और वह उनके लिये बनाई जायेगी लेकिन मैं उन्हें थोड़ा ही दूंगी क्योंकि वह स्वस्थ नहीं हैं। वह वनीला आइसक्रीम के भी शौकीन हैं, मैं डॉक्टर से पूछूंगी कि क्या उन्हें थोड़ी आइसक्रीम दी जा सकती है। इसके बाद हम जन्मदिन का केक काटेंगे।'

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com