कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते भारत के कई राज्यों में मॉल्स, सिनेमाघर, जिम और स्वीमिंग पूल्स बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं कई बॉलीवुड सेलेबस अपने घर पर समय बिता रहे है और अपने फैन्स को इस वायरस के प्रति जागरूक कर रहे है। बिग बॉस फेम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने भी एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे मास्क लगाए नजर आ रही हैं। माहिरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा कि हम सभी इस वायरस के बारे में जानते हैं जिसने मानवता को चुनौती दी हुई है। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि हम सब साथ हैं। हमें साथ मिलकर इसके खिलाफ लड़ना चाहिए। इस वायरस से बचने के लिए सावधानियां बरतें और इसे फैलने से रोकें। आप सब सुरक्षित रहें। #Covid19
कटरीना की कोरोना पर सलाह
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करी है। तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने फैन्स से कोरोना से बचने के लिए एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने की सलाह दी है ताकि शरीर के इम्युन सिस्टम को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने लिखा- मैं उम्मीद करती हूं कि सब ठीक होंगे। प्लीज हेल्थ प्रोफेशनल्स द्वारा दी जा रही सलाह का पालन करें। एक्सरसाइज और मेडिटेशन आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बेहतर बना सकती है। अपना पर्यावरण साफ रखिए और खुश रहिए।बनारस की गलियों में पहुंची सारा
वहीं सारा अली खान (Sara Ali Khan) गलियों में घूमते हुए नजर आ रही हैं। यहां वे दुपट्टे के साथ एक सूट पहने हुए दिख रही हैं। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया हुआ है और गले में माला पहनी हुई है। यहां सारा नो-मेकअप लुक में खुले बाल किए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में सारा बताती हैं कि वे बनारस की विश्वनाथ गली में हैं, वे वहां की चीजों के बारे में थोड़ा ब्यौरा देती हैं। फिर सारा एक दुकान पर रंगबिरंगी चूड़ियां खरीदने रुक जाती हैं। खास बात ये है कि बनारस की गली में घूमते हुए सारा को कोई नहीं पहचानता। वीडियो देखकर फैंस इस बात को लेकर हैरान है। वहीं इतनी भीड़भाड़ वाली गली में सारा के इस तरह घूमने से फैंस परेशान भी हैं। दरअसल सारा बनारस की गलियों में घूम रही है वो तो ठीक है लेकिन इस समय जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के चपेट में वे बिना मास्क के घूम रही हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों और भीड़ वाली जगहों पर बिना मास्क के घूमना खतरे से खाली नहीं है। सारा के इस तरह घूमने से फैंस को चिंता हो रही है। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया कि सारा मास्क पहनो, कोरोना हो जाएगा, वहीं दूसरे ने लिखा कि सुरक्षित रहो और कृपया भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहो।














