न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस-7 का प्रतिभागी : एक से इश्क, दूसरी ने लगाया शारीरिक प्रताडऩा का आरोप, गिरफ्तारी, जमानत पर रिहाई

23 मार्च 1968 को राजकुमार कोहली के पुत्र रत्न का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने बड़े अरमानों से 'अरमान' रखा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Oct 2017 12:10:07

बिग बॉस-7 का प्रतिभागी : एक से इश्क, दूसरी ने लगाया शारीरिक प्रताडऩा का आरोप, गिरफ्तारी, जमानत पर रिहाई

अपने समय के ख्यात फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार कोहली ने बॉलीवुड को हमेशा बहुसितारा और सफलतम फिल्में दीं। एक समय ऐसा था जब उनकी फिल्मों का दर्शक इंतजार करता था और जैसे ही उनके द्वारा निर्मित निर्देशित फिल्म का प्रदर्शन होता बॉक्स ऑफिस पर सिक्कों की बौछार शुरू हो जाती। हमारी पीढ़ी के दर्शकों के जेहन में आज भी उनके द्वारा निर्देशित 'नागिन', 'बदले की आग', 'राजतिलक', 'जीने नहीं दूंगा', 'मुकाबला', 'जानी दुश्मन' जैसी कई अनगिनत फिल्में जुगाली करती नजर आती हैं। पूरी तरह से मसाला फिल्में बनाने वाले राजकुमार कोहली ने अपने समय की ख्यात फिल्म अभिनेत्री निशी के साथ शादी की थी।

23 मार्च 1968 को उनके यहाँ पुत्र रत्न का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने बड़े अरमानों से 'अरमान' रखा। सिर्फ नौंवी कक्षा तक पढ़ाई करने वाले अरमान कोहली को उनके पिता ने ही सबसे पहले बतौर बाल कलाकार वर्ष 1982 में बनाई अपनी फिल्म 'बदले की आग' में दर्शकों से रू-ब-रू कराया। इस फिल्म में अरमान कोहली ने युवा लाखन (धर्मेन्द्र) की भूमिका अभिनीत की थी। इसके बाद उन्हें एक बार फिर से उन्होंने 1984 में अपनी निर्देशित फिल्म 'राजतिलक' में पेश किया।

bigg boss 7,Salman Khan,armaan kohali,bigg boss news

आठ साल के अन्तराल के बाद राजकुमार कोहली ने अरमान को 'विरोधी' के जरिए नायक के रूप में पेश किया। अब तक लगातार सफलतम फिल्में देने वाले राजकुमार कोहली को इस फिल्म की असफलता ने बड़ा धक्का पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी कि यह फिल्म उनके पुत्र को रातों-रात चर्चित स्टार बना देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हां इतना जरूर हुआ कि अरमान कोहली को बॉलीवुड में कुछ पहचान मिल गई। अरमान कोहली को अपने पिता की फिल्मों से पूर्व कुछ बाहर के निर्देशकों—राजकंवर और अब्बास मस्तान ने अपनी फिल्मों में लेने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हुई। राजकंवर ने दिव्या भारती और ऋषि कपूर के साथ उनको लेकर 'दीवाना' का निर्माण शुरू किया था। लेकिन फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा होने पर अरमान कोहली इस फिल्म से बाहर हो गए और उनके स्थान पर राजकंवर ने शाहरुख खान को लेकर फिल्म पूरी की। 1990 में प्रदर्शित 'दीवाना' ब्लाकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक नया सितारा दिया शाहरुख खान।

ऐसा की कुछ निर्देशक द्वय अब्बास मस्तान के साथ हुआ। अक्षय कुमार के साथ 'खिलाड़ी' देने वाले अब्बास मस्तान ने अरमान कोहली को केन्द्र में रखकर एक पटकथा तैयार की, जिसे पढऩे के बाद अरमान कोहली इसे करने को तैयार हो गए, लेकिन फिल्म शुरू होने से कुछ दिन पूर्व उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। तकदीर की बात है अब्बास मस्तान की यह फिल्म भी शाहरुख खान के पास गई और वीनस द्वारा निर्मित इस फिल्म ने उस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इस फिल्म ने हिन्दी सिने उद्योग को अमिताभ बच्चन के बाद दूसरा सुपर स्टार दिया शाहरुख खान और फिल्म का नाम था 'बाजीगर'।

bigg boss 7,Salman Khan,armaan kohali,bigg boss news

'विरोधी' के बाद अरमान कोहली ने आठ फिल्मों में काम किया इनमें से आधी फिल्मों—कहर, औलाद के दुश्मन, कोहरा—का निर्देशन राजकुमार कोहली ने किया, शेष बाहरी निर्माता निर्देशकों की फिल्में थी। अफसोस की बात यह है कि यह सभी फिल्में असफल रही। वर्ष 1997 में प्रदर्शित हुई 'कहर' के बाद उन्हें पांच साल तक कोई फिल्म नहीं मिली। पांच साल बाद उनके पिता ने ही उनकी वापसी करवाई 'जानी दुश्मन : एक अनोखी प्रेम कहानी' से, जो मूल रूप से सत्तर के दशक में उनकी सुपर हिट फिल्म 'नागिन' का रीमेक थी, जिसमें उन्होंने कई परिवर्तन किए थे। अफसोस यह फिल्म बुरी तरह से नाकाम हुई। इसके बाद वे अन्तिम रूप से वर्ष 2003 में जे.पी.दत्ता निर्देशित 'एल.ओ.सी कारगिल' में मेजर विकास वोहरा की भूमिका में दिखाई दिए थे।

वर्ष 2002 में वे तब बहुत चर्चाओं में रहे जब उन्होंने अपनी कार से पैदल चलते राहगीर को उड़ा दिया था। हालांकि इस मामले को पूरी तरह से दबा दिया गया था। इसके बाद पूरे एक दशक तक अरमान कोहली ने गुमनाम जिन्दगी जी। अचानक वे तब सुर्खियों में आए जब उन्हें बिग ब्रदर के भारतीय संस्करण बिग बॉस सीजन-7 का प्रस्ताव मिला। खाली बैठे अरमान कोहली ने तुरन्त बिग बॉस के घर में रहना मंजूर किया। सितम्बर 2013 में उन्होंने बिग बॉस के घर में प्रवेश किया, जहाँ से वे 22 दिसम्बर को निष्कासित किए गए।

bigg boss 7,Salman Khan,armaan kohali,bigg boss news

पने चार माह के बिग बॉस के सफर में उन्होंने बहुत सुर्खियाँ बटोरी। उनका बिग बॉस के दौरान अभिनेत्री तनिष्का मुखर्जी के साथ रोमांस शुरू हुआ जो कुछ माह लगातार चर्चाओं में रहा। तनिष्का मुखर्जी अभिनेत्री कॉजोल की छोटी बहन और अजय देवगन की साली हैं। अपनी साली को अधेड़ उम्र के व्यक्ति के चक्कर में पड़ता देख अजय देवगन को बीच में आना पड़ा। सलमान खान से अनुरोध करके उन्होंने अपनी पत्नी काजोल के साथ एक दिन के लिए बिग बॉस के घर में प्रवेश किया, जहाँ उन्होंने अपनी साली को खूब समझाया। अजय देवगन के बिग बॉस में आने का कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बीच अरमान कोहली पर उनकी सह प्रतिभागी सोफिया हयात ने शारीरिक प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज करवाया जिसके चलते उन्हें 16 दिसम्बर 2013 को बिग बॉस के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसके अगले दिन ही उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। और इसके ठीक एक सप्ताह बाद 23 दिसम्बर 2013 को उन्हें बिग बॉस के घर से निष्कासित कर दिया गया। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद तनिष्का और अरमान की नजदीकियाँ फिर बढऩे लगीं जिन पर अजय देवगन ने सख्ती से रोक लगाई।

bigg boss 7,Salman Khan,armaan kohali,bigg boss news

बारह वर्ष तक फिल्मी दुनिया से दूर रहने वाले अरमान कोहली के करियर को सलमान खान ने संवारने का जिम्मा लिया और वर्ष 2015 में उन्हें राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म में बतौर खलनायक पेश किया। सूरज बडज़ात्या निर्देशिक 'प्रेम रतन धन पायो' वर्ष 2015 की हिट फिल्मों में शुमार थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। सलमान खान को उम्मीद थी कि बॉलीवुड निर्देशकों की नजर में अरमान कोहली (चिराग सिंह) पर जरूर पड़ी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्तमान में अरमान कोहली पूरी तरह से बेरोजगार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती