न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस-3 की प्रतिभागी: जिसकी बहन ने जीता था बिग ब्रदर का खिताब

बिग बॉस में नजर आने वाली इस अभिनेत्री को बॉलीवुड में लाने का श्रेय आदित्य चोपड़ा को जाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Nov 2017 12:35:18

बिग बॉस-3 की प्रतिभागी: जिसकी बहन ने जीता था बिग ब्रदर का खिताब

वर्ष 2006 में शुरू हुआ कलर्स टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 11वीं सीजन इन दिनों कलर्स पर प्रसारित हो रहा है। दर्शकों द्वारा पूरी तरह से नकारात्मक रवैया मिलने के बावजूद इस शो को जारी रखा जा रहा है। शो के प्रस्तुतकर्ता सलमान खान पिछले कई सीजन से यह कहते आ रहे हैं वे इसका अगला सीजन नहीं करेंगे लेकिन जैसे ही चैनल वाले उनकी कीमत बढ़ाते हैं वे राजी हो जाते हैं। इस शो में बॉलीवुड के कई सुप्रसिद्ध सितारों ने भाग लिया है। बिग बॉस 3 में हिन्दी फिल्मों की ख्यात अभिनेत्री और मूल रियलिटी शो बिग ब्रदर की विजेता शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी भाग लिया था। बिग बॉस-3 में शमिता ने 41 दिन का सफर बिग बॉस के घर में पूरा किया था। 14 नवम्बर 2009 को उन्होंने बिग बॉस के घर को अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी के कारण छोड़ा था। इस घर में उन्होंने 6 सप्ताह का समय व्यतीत किया था।

बिग बॉस में नजर आने वाली इस अभिनेत्री को बॉलीवुड में लाने का श्रेय आदित्य चोपड़ा को जाता है जिन्होंने शमिता शेट्टी को अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म 'मोहब्बते' (2000) में पेश किया। मोहब्बते ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। इस फिल्म की सफलता के बाद लगा शमिता बॉलीवुड में व्यस्त हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने बतौर आइटम गर्ल शरारा, शरारा मैं हूं इक. . ., (मेरे यार की शादी है) और चोरी पे चोरी. . .(साथिया) प्रसिद्धि पाई। वर्ष 2005 उनके लिए खासा अच्छा रहा। इस वर्ष उनकी चार फिल्मों—जहर, फरेब, मोहब्बत हो गई तुमसे, बेवफा का प्रदर्शन हुआ। बतौर एकल नायिका उनकी फिल्म 'जहर' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई, वहीं दूसरी ओर वे 'फरेब' में अपनी बहन

शिल्पा शेट्टी के साथ नायिका के तौर पर नजर आईं। इन दोनों फिल्मों की सफलता ने भी उन्हें बॉलीवुड में कोई काम नहीं दिलवाया। गिनती की एक दो फिल्मों में जरूर उन्हें स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर काम मिला। 14 जून 2011 को शमिता शेट्टी ने फिल्मी दुनिया से अल्पकाल के लिए संन्यास लेकर स्वयं को इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर काम करना शुरू किया। 2011 से लेकर 2015 तक उन्होंने इस क्षेत्र में खासा नाम कमाया। इसी वर्ष उन्होंने 'झलक दिखला जा रीलोडेड' के जरिए टीवी पर कदम रखा।

इन दिनों शमिता शेट्टी इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर पूरी तरह से सक्रिय होने के साथ ही अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ विज्ञापनों में काम करती हुई दिखायी देती हैं। उनका फिल्म व टीवी करियर पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड