न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस -2 की प्रतिभागी और माफिया डॉन अबू सलेम की प्रेमिका

भारतीय फिल्म और टीवी जगत में अपनी सुन्दरता और अच्छे मौकों के चलते दर्शकों में अपनी एक पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मोनिका बेदी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Oct 2017 7:24:41

बिग बॉस -2 की प्रतिभागी और माफिया डॉन अबू सलेम की प्रेमिका

भारतीय फिल्म और टीवी जगत में अपनी सुन्दरता और अच्छे मौकों के चलते दर्शकों में अपनी एक पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मोनिका बेदी ने अपने करियर के आठ साल फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में बिताने के बाद कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अबू सलेम के साथ अपने सम्बन्धों के चलते अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जेल की हवा खानी पडेगी और उनका करियर तबाह हो जाएगा। वर्ष 1995 में सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक डी. रामानायडू की तेलुगु फिल्म ‘ताजमहल’ से अपना सफल करियर शुरू करने वाली मोनिका बेदी को सितम्बर 2002 में अबू सलेम के साथ फर्जी पासपोर्ट से विदेश यात्रा करने के आरोप में पुर्तगाल की जेल में बंद होना पड़ा। जहाँ से उन्हें 2006 में भारत लाया गया और यहाँ की सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उन्हें वर्ष 2010 तक अपनी सजा पूरी करनी पड़ी।

जेल से रिहा होने के बाद मीडिया ने एक बार फिर से मोनिका बेदी को चर्चाओं में ला दिया। वैसे उनकी चर्चा अब भी अबू सलेम को लेकर ही होती थी। मोनिका बेदी ने अबू सलेम के साथ अपने संबंधों को नकारा नहीं। उन्होंने इन चर्चाओं से इतर अपने करियर को एक बार फिर से संवारने का प्रयास किया। जिसमें उन्हें कुछ निर्माता-निर्देशकों ने सहयोग किया। उन्हें वर्ष 2011 में तमिल फिल्मों के जरिए अपनी वापसी का मौका मिला। 2011 से पुन: तमिल फिल्मों में सक्रिय होने का प्रयास कर रही मोनिका बेदी ने पिछले छह साल में नेपाली, बंगाली और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। इस वर्ष उनकी एक पंजाबी फिल्म प्रदर्शित हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता प्राप्त की है।

bigg boss 2,monica bedi,abu salem,bigg boss news

फिल्मों के साथ-साथ मोनिका बेदी ने टीवी पर भी अपनी पहचान बनाने का प्रयास किया। इस सिलसिले में उनके हाथ संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित धारावाहिक ‘सरस्वतीचन्द्र’ लगा जिसमें उन्होंने खलनायिका का किरदार निभाया। वर्ष 2013-2014 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए इस धारावाहिक ने उन्हें अच्छी पहचान दिलायी। हालांकि इससे पूर्व वर्ष 2008 में बिग ब्रदर के भारतीय संस्करण बिग बॉस सीजन-2 में दर्शकों के सामने आ चुकी थी। बिग बॉस का सफर उनका थोड़े दिनों का ही रहा लेकिन इस रियलिटी शो के चलते उन्हें कुछ काम जरूर मिलने लगा। जिन दिनों बिग बॉस सीजन-2 चल रहा था तब भी दर्शक उन्हें अबू सलेम की प्रेमिका के रूप में ज्यादा जानते थे। बिग बॉस-2 में नजर आने के बाद उन्हें 2009 में माधुरी दीक्षित निर्णीत डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में अपनी नृत्य प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इसके साथ ही उन्होंने ‘दिल जीतेगी देसी गर्ल’ नामक रियलिटी शो में भी भाग लिया था।

bigg boss 2,monica bedi,abu salem,bigg boss news

कभी सिनेमाई परदे पर मिथुन चक्रवर्ती, सुनील शेट्टी, गोविन्दा, संजय दत्त के साथ रोमांटिक किरदारों में नजर आने वाली यह अभिनेत्री इन दिनों अपने करियर को संवारने का परिश्रम कर रही है लेकिन इसमें उसे कोई सफलता प्राप्त नहीं हो रही है। कुछ दो-चार सालों से मोनिका बेदी पंजाबी फिल्मों में काम कर रही हैं लेकिन वहाँ भी उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं मिल पा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन