न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 14 / सलमान से नाराज रुबीना ने की शो छोड़ने की बात, भाईजान ने किया था ये कमेंट

रुबीना को कन्फेशन रूम में बुलाया गया। बिग बॉस रुबीना से पूछते हैं कि कैसी हैं, तो रुबीना कहती हैं ओके। इस पर बिग बॉस कहते हैं लग नहीं रही हैं, शेयर करना चाहेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 10:06:26

BB 14 / सलमान से नाराज रुबीना ने की शो छोड़ने की बात, भाईजान ने किया था ये कमेंट

बिग बॉस में अक्सर हमने देखा है कि सलमान खान कई बार प्रतिभागियों की क्लास लगा देते है। कई कंटेस्टेंट्स को इतना बुरा-भला कह देते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही इस सीजन में हुआ और सलमान ने रूबीना दिलैक की क्लास लगा दी और उन्हें बुरा-भला कह दिया। दरअसल, वीकेंड के वार में जब सलमान खान ने अभिनव शुक्ला को सामान कहकर बुलाया था। ये बात रुबीना दिलैक को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने बिग बॉस से सलमान खान की शिकायत की और शो छोड़ने की बात की।

रुबीना को कन्फेशन रूम में बुलाया गया। बिग बॉस रुबीना से पूछते हैं कि कैसी हैं, तो रुबीना कहती हैं ओके। इस पर बिग बॉस कहते हैं लग नहीं रही हैं, शेयर करना चाहेंगी। तो रुबीना कहती हैं क्या आप सुनने के लिए ओपन हैं। तो रुबीना बोलती हैं, 'कल बातों ही बातों में एक बात दिल को बहुत ज्यादा चुभ गई है।'

रुबीना ने कहा 'वो बात दिल से निकल नहीं रही है, मैं डिस रिस्पेक्टेड फील कर रही हूं। मेरा मन और भरोसा दोनों उठ गया है। हर चीज ठीक थी, आपने शो नहीं देखा, ये आपका फेलियर है। मैंने हर चीज को स्वीकार किया। क्योंकि वो फेक्ट है। लेकिन जब सलमान सर ने बोला कि ये सामान आप लेकर आई हैं अपने साथ। आपने मेरे पति को सामान कहकर बुलाया। मैं म्युचुअल रिस्पेक्ट में विश्वास रखती हूं।'

रुबीना का कहना है कि सलमान खान की ओर से जो भी कहा गया है, वो अपमानजनक है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वो और उनके पति अभिनव शो में आने के लिए बेताब नहीं थे और वह आपसी सम्मान में विश्वास करते हैं। साथ ही उन्होंने आगे कहा, 'अगर मेरा सम्मान नहीं है, तो मैं ऐसे नहीं रह सकती। मैं ऐसे काम नहीं कर सकती।' रुबीना की ओर से बिग बॉस को सलमान की शिकायत करने के बाद बिग बॉस रुबीना को समझाते हैं।

बिग बॉस ने कही ये बात

बिग बॉस ने कहा- ऐसा सोचना कि यहां लाकर डिस रिस्पेक्ट की जा रही है या फिर डिस रिस्पेक्ट के लिए लाया गया है, ये बहुत बड़ी गलतफहमी है। सलमान खान अपने तरीके से समझाना चाह रहे थे और इसका मतलब किसी को अपमानित करना नहीं है। उन्होंने कहा कि अब रुबीना को सलमान की तरह से इस बात को सोचना चाहिए। इस पर रुबीना कहती हैं कि मैं उतनी समझदार हूं ये सब समझने के लिए कि उसका कनेक्शन कहां से था। हमारे लिए ये अपमानित था। ये चीज मुझे परेशान कर रही है। आप उन्हें सामान नहीं बोल सकते, मैंने उन्हें इस शो में आने के लिए मनाया था। बिग बॉस कहते हैं कि उन्होंने जो कहा उसका ये मतलब बिल्कुल नहीं था कि वो आपके ऊपर बोझ हैं, थोपे गए हैं या आपके साथ मजबूरी हैं। अगर आप हमारे नजरिए से देखेंगी तो आपको ये समझ में आएगा। लेकिन शायद आप उस नजरिए से देखना नहीं चाहती। रुबीना ने कहा कि मैं ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकती। मुझे यहां काम नहीं करना है। सलमान के खिलाफ कुछ भी नहीं, शो के खिलाफ कुछ भी नहीं है। इसके बाद रुबीना बहुत रोती हैं। बिग बॉस अभिनव को भी कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। अभिनव से भी इस बारे में बात करते हैं। और फिर अभिनव रुबीना को समझाते हैं। इसके बाद रुबीना कहती हैं कि वो वीकेंड के वार में सलमान सर से इस बार में बात करेंगी। अब देखना होगा कि वीकेंड के वार में सलमान इस पर कैसे रिएक्ट करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका