न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेडरूम से बाथरूम तक, हर बार की तरह इस बार भी बेहद आलीशान है बिग बॉस का घर, देखे तस्वीरें

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। लोगों को भी बड़ी ही बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार है। बिग बॉस का घर हर बार की तरह ही इस बार भी बेहद आलीशान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 2:55:35

बेडरूम से बाथरूम तक, हर बार की तरह इस बार भी बेहद आलीशान है बिग बॉस का घर, देखे तस्वीरें

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। लोगों को भी बड़ी ही बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार है। बिग बॉस का घर हर बार की तरह ही इस बार भी बेहद आलीशान है। जिसकी कुछ तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए है। बिग बॉस 14 के घर की खूबसूरत कमरों, सजावट और दीवारों के पीछे मास्टर डिजाइनर ओमंग कुमार का हाथ है। उन्होंने इसमें मॉडर्न, टेक्नोलॉजी और भव‍िष्य के डिजाइंस को ध्यान में रखते हुए घर को रंग-रूप दी है। घर के डिजाइन के बारे में बताते हुए आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने कहा- 'ढाई महीने पहले मैं और प्रोडक्शन डिजाइनर वन‍िता ओमंग कुमार ने इसके डिजाइन के बारे में सोचना शुरू किया था, हमने घर को भव‍िष्य में होने वाले घर के ढांचे और मौजूदा पैन्डेमिक पर‍िस्थ‍िति को थीम के तौर पर रखने की सोची'।

bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan

बिग बॉस 14 के घर में चमकीले, मैटेलिक सजावट से इसे एक ऑफ बीट लुक दिया गया है। घर के अंदर सभी तरह की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यहां कंटेस्टेंट्स के लिए थ‍िएटर, स्पा, डाइन‍िंग एर‍िया से लेकर शॉप‍िंग मॉल तक मौजूद है।

bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan

ओमंग कुमार ने कहा- 'हमने यहां उन सुविधाओं को भी रखने का फैसला किया जिसे लोगों ने लॉकडाउन के दौरान मिस किया। इसल‍िए यहां मॉल, स्पा, थ‍िएटर सब है। घर में फंकी ब्राइअ कलर्स और मैटेलिक ह्यूज का कॉम्ब‍िनेशन है'।

bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan

ओमंग कुमार ने कहा- 'घर के दरवाजे पर बड़े-बड़े कुत्ते घर की सुरक्षा में खड़े हैं। घर का ऑटोमैट‍िक एंट्रांस आंख की तरह है। घर में कोई स्ट्रेट लाइन नहीं है, हर सर्फेस पर कर्व्स है।'

bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan

ओमंग कुमार ने कहा- 'घर का हर जोन यूनीक है और हमारी थीम को बेहतरी तरीके से समझाता है। घर के अंदर मौजूद हर सामान कुछ कहानी कहता है, इसी के साथ टास्क को पूरा करने में भी वह स्पेस मदद करता है।'

bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan

बिग बॉस के घर का बेडरूम एरिया काफी शानदार है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल को देखते हुए इस बार कंटेस्टेंट्स को किसी के भी साथ बेड शेयर नहीं करना पड़ेगा। हालांकि ये बिग बॉस है और इसमें ट्विस्ट तो आते रहते हैं, तो हो सकता है इसमें भी कोई ट्विस्ट हो। वैसे तो बेडरूम एरिया हर बार खूबसूरत ही होता है लेकिन इस बार रंगों के साथ प्रयोग कर बनाया गया बेडरूम स्पेस बेहद शानदार नजर आ रहा है

bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan

आउटडोर पूल एर‍िया रिलेशनश‍िप्स के बनने और टूटने की जगह है। आंख के आकार की बने पूल को मकड़ी के जाले का डिजाइन दिया गया है जो कि कॉम्प्लीकेटेड रिलेशनश‍िप्स के बारे में कहती है।

bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan

लिविंग एर‍िया का फॉर्मेशन ऐसा है जहां कंटेस्टेंट्स बैठते हैं और जहां उन्हें बिग बॉस इंस्ट्रक्शंस देते हैं। यहां सब कुछ मैटेलिक है।

एक आउट स्ट्रेच्ड सिल्वर सोफा है लिविंग रूम में जहां वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट सलमान खान नजर आएंगे। लिविंग एरिया की जमीन को भी आंख की शेप में बनाया गया है।

bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan

किचन के पास ही एक डाइनिंग एरिया भी है जो बेहद आलीशान है। वैसे तो इसका मुख्य काम कंटेस्टेंट्स के द्वारा खाना खाने के लिए होता है लेकिन अभी तक के बिग बॉस इतिहास में कई बहसबाजी भी इस ही जगह पर होती आई हैं।

किचन काउंटर को बार स्टूल्स के साथ एक कनसोल के रूप में बदल दिया गया है। इस एरिया में ढेर सारे पॉप आर्ट्स बने हैं जो कि स्टोर रूम के दरवाजे तक लीड करती है।

ओपन शेल्व्स, स्पाइरल प्लेटफॉर्म किचन को एक रीफ्रेश‍िंग जोन बनाती है।

bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan

स्लीपर सेल कंटेस्टेंट्स का सबसे सुरक्ष‍ित जोन होता है।

कमरे के बीचोबीच एक बड़ा सा कलरफुल सोफा है ताकि कंटेस्टेंट्स की बातें बत्ती बंद होने के बाद भी होती रहे।

अंडरवाटर थीम्ड बाथरूम को सी ग्रीन कलर दिया गया है। इसी के साथ बाथरूम में बैम्बू सीट‍िंग भी है। बाथरुम एंट्रांस को ब्राइड रेड कलर दिया गया है।

bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan

एक स्पेसश‍िप थ‍िएटर भी है बिग बॉस के घर के अंदर। टास्क के बीच कंटेस्टेंट्स को रिलैक्स के लिए भी थोड़ा समय दिया जाएगा। स्पा है जहां वे रिलैक्स कर सकते हैं। इसके अलावा मॉल का भी अलग प्रबंध किया गया है।


बिग बॉस 14 के घर में कनफेशन रूम भी है। इसे दिल की आकर का शेप दिया गया है और उसमें दो घोड़े के फेस की आकृति बनाई गई है।

bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan

बिग बॉस हाउस में सभी के लिए बेडरूम के अलावा एक कैप्टन रूम भी है। जो भी जिस हफ्ते घर का कैप्टन रहेगा वो इसी कमरे में रहा करेगा।

मालूम हो कि बिग बॉस 14 शन‍िवार 3 अकटूबर से रात 9 बजे प्रीमियर होने वाला है। यह हर सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे और शन‍िवार-रव‍िवार रात 9 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan bigg boss 14,bigg boss 14 house,bigg boss 14 house inside photos,Salman Khan

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव