बिग बॉस के एक प्रोमो में हमने देखा था कि प्रतियोगियों के रिश्तेदारों को पडोसी बना कर बुलाया गया है। अब सवाल यह उठ रहा था की आखिर उनकी क्या भूमिका होने वाली है। इस सवाल का जवाब अब मिल गया है। हाल ही में बिग बॉस ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो अपलोड किया है जिसमे दिखाया गया है कि प्रतियोगियों को एक नया लग्जरी बजट टास्क दिया गया है, जिसमें उन्हें शो पर आये रिश्तेदारों को नए-नए टास्क के माध्यम से खुश करना है और उनका दिल जीतना है। जो पहला टास्क बिग बॉस ने प्रतियोगियों को दिया है, उसके अनुसार उन्हें रिश्तेदारों के लिए एक स्पेशल डिश बनानी है। रिश्तेदार सभी प्रतियोगियों की डिश को चखकर यह फैसला लेंगे कि उन्हें किसकी डिश सबसे ज्यादा पसंद आयी है?
Housemates get their luxury budget task for the week! Watch the Ghar Aaye Gharwalein task tonight at 10:30 PM on #BB11. #BBSneakPeek pic.twitter.com/sBqZ7Dw12T
— COLORS (@ColorsTV)
बिग बॉस समय-समय पर प्रतियोगियों को ऐसे ही टास्क देते रहेंगे और हर टास्क के बाद प्रतियोगियों को कुछ प्वाइंट्स दिए जायेंगे। जिस प्रतियोगी के पास अंत में सबसे ज्यादा प्लाइंट्स होंगे, उन्हें अपने रिश्तेदारों से मिलने का मौका भी मिलेगा। अब यह पढ़ कर आपके दिमाग में एक सवाल उठ रहा होगा कि ऐसें तो परिवार वालें अपने ही पसंदीदा प्रतियोगी को वोट देंगे लेकिन ऐसा नहीं है वीडियो में एक जगह हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी यह कहते हुए दिख रहे हैं कि हम में से कोई भी अपने पसंदीदा प्रतियोगी को वोट नहीं देगा ताकि हर कोई ईमानदारी से अपना चुनाव कर सके।














