न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘केदारनाथ’ का प्रदर्शन और इंटरनेट पर ‘बद्रीनाथ’ के ट्रेलर की गूंज

इंटरनेट पर भोजपुरी फिल्म ‘बद्रीनाथ (Bhojpuri Film Badrinath)’ का ट्रेलर जारी किया गया, जिसने आते ही धूम मचा दी है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 08 Dec 2018 3:29:44

‘केदारनाथ’ का प्रदर्शन और इंटरनेट पर ‘बद्रीनाथ’ के ट्रेलर की गूंज

कल शुक्रवार को सारा अली खान (Sara Ali Khan) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अभिनीत फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ का प्रदर्शन हुआ है। एक तरफ जहाँ यह प्रेम कहानी समीक्षकों को काफी पसन्द आई हैं, वहीं दूसरी तरह इंटरनेट पर भोजपुरी फिल्म ‘बद्रीनाथ (Bhojpuri Film Badrinath)’ का ट्रेलर जारी किया गया, जिसने आते ही धूम मचा दी है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद इस बात का अहसास होता है कि भोजपुरी सिनेमा अब दिनों-दिन आगे बढ़ रहा है। पूरी तरह से दक्षिण भारतीय फिल्मों के अंदाज में फिल्मायी गई ‘बद्रीनाथ’ का ट्रेलर एक्शन, गीत, रोमांस और संवादों से भरपूर है। 4 मिनट 46 सैकण्ड के इस ट्रेलर को अब तक यू-ट्यूब पर 3,95,084 बार देखा जा चुका है।

‘बद्रीनाथ’ में भी ‘केदारनाथ’ की तरह दो मजहब की कहानी दिखाई गई है। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने केदारनाथ में मजहबी मोहब्बत के रंग को दिखाने की कोशिश की गई है। ठीक वैसे इस फिल्म के ट्रेलर में मुस्लिम और हिंदू प्रेमी युगल की कहानी दिखाई गई है। वैसे भोजपुरी के इस फिल्म में ‘बद्रीनाथ’ को लेकर कोई झलक नहीं देखने को मिली है।

bhojpur film,badrinath,badrinath trailer,kedarnath,sara ali khan,sushant singh rajput

शुक्रवार को मुंबई में भोजपुरी फिल्म ‘बद्रीनाथ’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। ट्रेलर में अभिनेता संजीव मिश्रा, गार्गी पंडित, अंजना सिंह, चांदनी सिंह और संजय पांडेय की केमिस्ट्री देखने को मिलती है। इसमें दिखाया गया है कि एक हिंदू और मुस्लिम प्रेमी युगल को जमाना किस तरह मिलने नहीं देता है। दो समुदाय के आपसी दृष्टिकोण को दर्शाती फिल्म ‘बद्रीनाथ’ का ट्रेलर जारी भारत गंगा-जमुनी तहजीब के लिए दुनियाभर में विख्यात है, मगर आज यहां हिंदू और मुसलमानों की कड़वाहट भी कभी कभार देखने को मिलती है। इससे दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के प्रति आक्रामक हो जाते हैं और नकारात्मक धारणा बनाते नजर आते हैं। कुछ इसी दृष्टिकोण पर आधारित है भोजपुरी फिल्म ‘बद्रीनाथ’। इसका ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्डस भोजपुरी की यू-ट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। ट्रेलर में अभिनेता संजीव मिश्रा, गार्गी पंडित, अंजना सिंह, चांदनी सिंह और संजय पांडेय की दमदार उपस्थिति देखने को मिल रही है। संजीव मिश्रा का गेटअप किसी साउथ इंडियन स्टार से कम नहीं है, तो गार्गी पंडित भी देशी लुक में खूब जंच रही हैं। फिल्म ‘बद्रीनाथ’ में संजीव मिश्रा एक ब्राह्मण के कैरेक्टर में हैं।

भोजपुरी एल्बम से फिल्म उद्योग में अपनी जगह पुख्ता कर चुकीं चांदनी सिंह की यह पहली फुलफ्लेज फिल्म हैं, जिसमें वे एक मुस्लिम लडक़ी के किरदार में नजर आ रही हैं। उनकी केमिस्ट्री संजीव मिश्रा के साथ बेहद क्लीन और इंटरटेनिंग लग रही है। इनके अतिरिक्त फिल्म में गार्गी पंडित, अंजना सिंह और ऋतु सिंह भी हैं। वहीं, मौलाना की भूमिका में संजय पांडेय हैं, जिनकी पहचान भोजपुरी फिल्म उद्योग में विलेन की है, जिसके साथ वे इस फिल्म में भी हैं। उनकी एंट्री शानदार है। 4 मिनट 46 सैकण्ड के ट्रेलर को देखने के बाद अहसास हो जाता है कि इसे पूरी तरह से दक्षिण भारतीय मसाला फिल्मों की तरह बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन धीरू यादव है, जो असरकारक दिख रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कितना कमाल दिखाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक