न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ संग इजरायली पीएम की सेल्फी, कैद हो गए दो पूर्व प्रेमी, देखिए!!

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए गुरुवार की शाम बेहद खास थी। मौका था भारत के राजकीय मेहमान और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की बॉलीवुड इंडस्ट्री से मुलाकात का।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jan 2018 2:01:52

अमिताभ संग इजरायली पीएम की सेल्फी, कैद हो गए दो पूर्व प्रेमी, देखिए!!

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए गुरुवार की शाम बेहद खास थी। मौका था भारत के राजकीय मेहमान और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की बॉलीवुड इंडस्ट्री से मुलाकात का। मुंबई के होटल ताज में हुए इस खास प्रोग्राम में अमिताभ बच्चन समेत ऐश्वर्या बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, इम्तियाज अली, मधुर भंडारकर, विवेक ओबरॉय, प्रसून जोशी और कई फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं। तस्वीर में इजरायली पीएम की पत्नी सारा भी नजर आ रहीं हैं।

benjamin netanyahu,amitabh bachchan,israel pm,bollywood,entertainment

बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना भाषण, 'प्यारे दोस्तो, नमस्कार, शैलौम' से शुरू किया। अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए इजरायली पीएम बोले, 'अमिताभ बच्चन के बारे में जानने से पहले मुझे लगता था कि मैं बड़ी हस्ती हूं, बाद में मुझे पता लगा कि उनके पास मुझसे 30 मिलियन (3 करोड़) ज्यादा ट्विटर फॉलोअर्स हैं।अब मैं नि:शब्द हूं'। बॉलीवुड के प्रति अपनी पसंद बताते हुए नेतन्याहू बोले, 'दुनिया बॉलीवुड को पसंद करती है। इजरायल बॉलीवुड को पसंद करता है और मैं भी आपको पसंद करता हूं'।

benjamin netanyahu,amitabh bachchan,israel pm,bollywood,entertainment

वही इन यादगार लम्हों को कैद करने के लिए अमिताभ बच्चन ने सेल्फी ली। जिसमे कैद हो गए दो पूर्व प्रेमी। ऐश्वर्या राय बच्चन और विवेक ओबराय दोनों ही इस सेल्फी में मौजूद हैं। बता दे, एक वक्त था जब ऐश्वर्या और विवेक के अफेयर के बहुत चर्चे थे । साल 2003 में ये बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी थी। विवेक ने पब्लिकली माना भी था कि वो ऐश्वर्या से प्यार करते हैं और शादी करेंगे। लेकिन ऐश्वर्या ने कभी भी विवेक के साथ रिश्ता कबूल नहीं किया। साल 2004 में विवेक के साथ ऐश ने सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे।

benjamin netanyahu,amitabh bachchan,israel pm,bollywood,entertainment

वही बॉलीवुड को इजरायल में आमंत्रित करते हुए बेंजामिन ने कहा कि उन्होंने हाल ही में सिनेमा पर एक बिल पास किया है। जिसके साथ ही इस क्षेत्र में 40 लाख शेकल्स निवेश किए गए हैं। नेतन्याहू बोले- आप हमारे देश में आइए, हम सिनेमा में और ज्यादा निवेश करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं आप सबके साथ एक सेल्फी लेना चाहता हूं ताकि दुनिया हमारे संबंधों को जाने। उन्होंने अपनी बात, जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय इजरायल से खत्म की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर