न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ को 'बबुआ' कह कर बुलातें थे शशि कपूर

महानायक अमिताभ ने दिवंगत अभिनेता शशि कपूर से जुड़ी यादों को ताजा करतें हुए अपने ब्लॉग में लिखा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Dec 2017 1:14:39

अमिताभ को 'बबुआ' कह कर बुलातें थे शशि कपूर

अपने अंतिम दिनों में 2017 ने बॉलीवुड को झटका दे दिया। यह झटका किसी फिल्म के असफल होने का नहीं बल्कि हिन्दी सिने उद्योग के ख्यातनाम अभिनेता शशि कपूर के निधन का है। मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में 4 दिसम्बर की शाम बलबीर पृथ्वीराज कपूर, जिन्हें दुनिया शशि कपूर के नाम से जानती है, ने अपनी जिन्दगी की अंतिम सांसें ली। बतौर बाल कलाकार अपना फिल्म करियर शुरू करने वाले शशि कपूर ने हिन्दी अंग्रेजी फिल्मों में स्वयं को अभिनेता के साथ-साथ निर्माता निर्देशक के तौर पर स्थापित किया था। वर्ष 1941 से अपना करियर शुरू करने वाले शशि कपूर 1999 तक फिल्मों में सक्रिय रहे। 61 वर्ष की आयु में उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया था।

इस खबर से बुरा बॉलीवुड गमगीन है वही महानायक अमिताभ ने दिवंगत अभिनेता शशि कपूर से जुड़ी यादों को ताजा करतें हुए अपने ब्लॉग में लिखा, "एक कैप्शन में पढ़ा - पृथ्वी राज कपूर के बेटे, राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर आगामी फिल्म से बॉलीवुड में आगाज करने जा रहे हैं। यह पढ़कर मेरे मन में दुविधा पैदा हुई, मैंने अपने आप से कहा कि इनके जैसे लोगों के इर्द-गिर्द होने पर मेरे लिए बॉलीवुड में टिके रहने की संभावना बिल्कुल नहीं है।"

अमिताभ ने कहा कि साल 1969 में जब वह हिंदी फिल्म उद्योग से परिचित हो रहे थे, तो एक सामाजिक समारोह में उनकी मुलाकात शशि कपूर से हुई। उस समय "शशि कपूर ! कहकर अपना परिचय देते हुए उन्होंने अपना गर्माहट भरा नरम हाथ बढ़ाया। उनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक थी। उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी। हर कोई उन्हें जानता था, लेकिन यह उनकी विनम्रता थी। जब उन्होंने बात की तो उनकी आवाज में सज्जनता, शरारतपन और सौम्यता थी।"

अमिताभ ने लिखा कि शशि बीमार चल रहे थे। अपनी प्रिय पत्नी जेनिफर के गुजर जाने के बाद वह कहीं न कहीं अकेला महसूस करते थे। इससे पहली बार अस्पताल में उनके भर्ती होने के दौरान मैं कई बार उन्हें देखने गया लेकिन उसके बाद मैं दुबारा उनको देखने नहीं गया। मैं जा भी नहीं सकता था। मैं कभी भी अपने इस खूबसूरत दोस्त और 'समधी' को उस अवस्था में नहीं देखना चाहता था, जिस अवस्था में मैंने उन्हें अस्पताल में देखा था और मैंने उन्हें आज भी नहीं देखा ..जब मुझे सूचित किया कि वे चल बसे हैं।

दोनों अभिनेताओं ने 'सुहाग', 'दीवार', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'सिलसिला', 'नमक हराम' और 'कभी-कभी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। अमिताभ ने कहा कि शशि कपूर प्यार से उन्हें 'बबुआ' बुलाते थे।

बता दे, बाल कलाकार के तौर पर चार फिल्मों - आग (1948), संग्र्राम (1950), आवारा (1951) और दाना पानी (1953) में काम करने वाले शशि कपूर ने फिल्मों में प्रवेश करने से पूर्व सहायक निर्देशक के तौर पर पोस्ट बॉक्स 999, गेस्ट हाउस (1959), दुल्हा दुल्हन और श्रीमान सत्यवादी में काम किया। दुल्हा दुल्हन और श्रीमान सत्यवादी के नायक उनके बड़े भाई राजकपूर थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर