न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रवासी मजदूरों को अमिताभ बच्चन ने 6 चार्टर्ड फ्लाइट्स की मदद से पहुंचाया घर

सोनू सूद, प्रकाश राज, स्वरा भास्कर और अमिताभ बच्चन ऐसे सेलेब्स है जिन्होंने मजदूरों को उनके घर सही सलामत पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 3:56:15

प्रवासी मजदूरों को अमिताभ बच्चन ने 6 चार्टर्ड फ्लाइट्स की मदद से पहुंचाया घर

लॉकडाउन के दौरान रोजमर्रा की चीजों के लिए संघर्ष कर रहे मजदूरों की मदद के लिए सेलेब्स आगे आ रहे हैं। सोनू सूद, प्रकाश राज, स्वरा भास्कर और अमिताभ बच्चन ऐसे सेलेब्स है जिन्होंने मजदूरों को उनके घर सही सलामत पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।

अमिताभ बच्चन ने श्रमिकों को फ्लाइट से उनके गृह राज्य पहुंचाने की कवायद शुरू की है। 10 जून और 11 जून के दिन 6 विशेष फ्लाइट की मदद से हजारों मजदूरों को उनके गृहराज्य पहुचाया जा रहा है। हर फ्लाइट में 180 यात्रियों को उनके घर पहुचाया जा रहा हैं। बुधवार सुबह दो फ्लाइट को रवाना कर दिया गया है। तीसरी चार्टर्ड फ्लाइट आज दोपहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक ऑफ करेगी। इस दौरान वहां एबी कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव वहां मौजूद रहेंगे। अमिताभ बच्चन और उनकी टीम द्वारा 'मिशन मिलाप' के बैनर तले फ्लाइट से लोगो को घर भेजा जा रहा है।

सड़क के रास्ते यूपी के प्रवासियों को घर पहुंचाया

इससे पहले बिग बी ने सड़क के रास्ते यूपी के प्रवासियों को उनके घर पहुंचाया था। अमिताभ बच्चन की ओर से को-ऑर्डिनेशन संभालने वाले AB कॉर्प लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने बताया की, '10 जून को मुंबई से रवाना होने वाली चार फ्लाइट उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी और बिहार के पटना के लिए रवाना हो रही है, जबकि दो फ्लाइट 11 जून को उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग चलो शहरों के लिए रवाना होगी। एयरपोर्ट टर्मिनल में दाखिल होने से पहले यात्रियों को खाने के सामान, ग्लव्स, मास्क और सैनिटाइजर भी दिए गए है। सभी सुरक्षित अपने घर पहुचे यही प्राथमिकता है।'

कुछ दिनों पहले प्रवासियों के लिए अमिताभ बच्चन और उनके ऑफिस एबी कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से मुंबई से 10 बसें यूपी के लिए रवाना की गई थीं। इस दौरान यात्रियों के खाने-पीने और आरामदेह यात्रा का पूरा ख्याल रखा गया था। इस काम को मुम्बई के माहिम दरगाह ट्रस्ट और हाजी अली दरगार ट्रस्ट के साथ मिलकर किया गया था। इस दौरान प्रवासियों के बसों में बैठकर रवाना होते हुए कई सारी तस्वीरें भी सामने आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका