न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mirzapur 2 Trailer: फिर भौकाल दिखाने आ गए कालीन भैया, ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छाया

अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की सबसे चर्चित वेब सीरीज मिर्ज़ापुर (Mirzapur) के दूसरे सीजन यानी सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज (Mirzapur 2 Trailer out) हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 1:59:01

Mirzapur 2 Trailer: फिर भौकाल दिखाने आ गए कालीन भैया, ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छाया

अमेज़न प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीज मिर्ज़ापुर (Mirzapur) के दूसरे सीजन यानी सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज (Mirzapur 2 Trailer out) हो गया है। वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के सीजन 2 पंकज त्रिपाठी को कालीन भैया, अली फजल को गुड्डू के रूप में, दिव्येंदु शर्मा को मुन्ना भैया के किरदार में और श्वेता त्रिपाठी को गोलू के रूप में दिखाया गया है। इन किरदारों ने एक बार फिर से अपने किरदारों से सीरीज में पूरी जान डाल दी है। ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रेंड करने लगा है। ट्रेलर को कुछ ही समय में पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

क्या है ट्रेलर में?

ट्रेलर की बात करें तो शुरुआत में कालीन भैया अपना फेमस डॉयलॉग कहते सुनाई दे रहे हैं, 'जो आया है वो जाएगा भी लेकिन मर्जी हमारी होगी।' ट्रेलर देखकर लग रहा है कि मिर्ज़ापुर 2 (Mirzapur 2) थ्रिल, सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर होने वाला है। वेब सीरीज 23 अक्टूबर 2020 को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

मिर्ज़ापुर वेब सीरीज के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। फैंस में जबरदस्त उत्साह और रोमांच की लहर पैदा कर दी है। मिर्ज़ापुर का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा किया गया है, जिसे पुनीत कृष्णा द्वारा बनाया गया है। वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत इसे निर्मित किया गया है।

इस बार सीरीज में द‍िखेंगे ये नए किरदार

मिर्जापुर के सीजन 1 में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, विक्रांत मैसी, श्र‍िया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, हर्ष शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग मुख्य किरदार में थे। उनकी कहानी को मिर्जापुर 2 में आगे बढ़ाया गया है जिसमें कुछ पुराने किरदार अब शो में नहीं हैं। वहीं कुछ नए कैरेक्टर्स की एंट्री हुई है। इस बार मिर्जापुर 2 में विजय वर्मा, प्रियांशु पेंदौली और ईशा तलवार भी सीरीज में एंटरटेनमेंट का डोज देते नजर आएंगे।

आपको बता दें कि 'मिर्ज़ापुर' के पहले सीजन में दो भाइयो और एक गैंगस्टर की कहानी थी। यह 2018 में रिलीज हुई थी और खूब पसंद की गई थी। इसमें लीडिंग गैंग्स के बीच तनातनी, मारकाट और खून-खराबा भरा था, जो जनता को काफी सही लगा था। शो में एक्टर पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी संग अन्य ने काम किया था।

मिर्जापुर ओटीटी प्लेटफॉर्म की वो सीरीज, जिसकी चर्चा पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा हुई है। मिर्जापुर एक बार फिर चर्चा में है। पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया की आवाज में पहला डायलॉग, 'जो आया है वो जाएगा भी, बस मर्जी हमारी होगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव