न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट के अनोखे रिकॉर्ड जो भारतीय खिलाड़ियों के नाम, जिनको तोड़ पाना आज भी है मुश्किल

क्रिकेट में भारतीय टीम की वर्तमान स्थिति किसी भी भारतीय को गर्व करा सकती हैं। अब भारतीय टीम बहुत मजबूत स्थिति में हैं, जिसके पास हर पोजीशन के लिए बैट्समैन, बॉलर और फील्डर के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Dec 2017 3:54:21

क्रिकेट के अनोखे रिकॉर्ड जो भारतीय खिलाड़ियों के नाम, जिनको तोड़ पाना आज भी है मुश्किल

क्रिकेट में भारतीय टीम की वर्तमान स्थिति किसी भी भारतीय को गर्व करा सकती हैं। अब भारतीय टीम बहुत मजबूत स्थिति में हैं, जिसके पास हर पोजीशन के लिए बैट्समैन, बॉलर और फील्डर के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। इसी वजह से भारतीय टीम जीत के नए आयाम और रिकॉर्ड कायम कर रहीं हैं। इसी के साथ हमारे भारतीय क्रिकेटरों के नाम भी कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ पाना बहुत मुश्किल हैं। जो कि हर भारतीय के लिए खुशी की बात हैं। अगर आप इन रिकॉर्ड से अनजान हैं तो आइये बताते हैं आपको इन रिकार्ड्स के बारे में...

amazing cricket world record by indian players,sachin tendulkar,rohit sharma,ms dhoni,irfaan pathan,rahul dravid,bapu nadkarni

* सचिन तेंदुलकर के सौ शतक :

भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के हर रिकॉर्ड पर भारतीय क्रिकेट फैन गर्व करता है। सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के अलावा 100 शतक लगाने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं। सचिन सबसे ज्यादा 200 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी हैं। वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

amazing cricket world record by indian players,sachin tendulkar,rohit sharma,ms dhoni,irfaan pathan,rahul dravid,bapu nadkarni

* रोहित शर्मा के टीन दोहरे शतक

भारत के हिटमैन रोहित शर्मा ने वनडे मैचों में तीन दोहरे शतक लगाने का कीर्तिमान बनाया है। हिटमैन रोहित ने अपने करियर का पहला शतक साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बेंगलुरु में और दूसरा शतक साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में और तीसरा दोहरा शतक 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में बनाएं। रोहित ने एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

amazing cricket world record by indian players,sachin tendulkar,rohit sharma,ms dhoni,irfaan pathan,rahul dravid,bapu nadkarni

* इरफान पठान का पहले ओवर में हैट्रिक का कारनामा :

क्रिकेट में हैट्रिक लेना कोई साधारण काम नहीं है। लेकिन भारत के इरफान पठान ने टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में ही तीन लगातार गेंदों पर तीन विकेट चटका कर ये मुकाम हासिल किया था। इस हैट्रिक की सबसे खास बात ये रही कि इरफान ने ये हैट्रिक पाकिस्तान के खिलाफ ली थी।

amazing cricket world record by indian players,sachin tendulkar,rohit sharma,ms dhoni,irfaan pathan,rahul dravid,bapu nadkarni

* धोनी के नाम सारे वर्ल्ड कप :

भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने ICC के सभी फॉर्मेट जितने का रिकॉर्ड बनाया है। धोनी ने साल 2007 में टीम इंडिया को टी20 का विश्व कप जिताया, फिर 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई और 2011 में वनडे का विश्वकप भी दिलाया। धोनी ने ये सारे वर्ल्ड कप रिकॉर्ड अपने नाम किये है।

amazing cricket world record by indian players,sachin tendulkar,rohit sharma,ms dhoni,irfaan pathan,rahul dravid,bapu nadkarni

* राहुल द्रविड़ का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड :

टेस्ट क्रिकेट में अगर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यदि सचिन तेंदुलकर के नाम है तो राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज हैं। अपनी बेहतरीन तकनीक और टिकाऊ बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे द्रविड़ को पूरी दुनिया द वाल के नाम से जानती थी।

amazing cricket world record by indian players,sachin tendulkar,rohit sharma,ms dhoni,irfaan pathan,rahul dravid,bapu nadkarni

* बापू नादकर्णी का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड :

भारत के बाएं हाथ के स्पिनर बापू नादकर्णी को क्रिकेट इतिहास के सबसे कंजूस गेंदबाजों में गिना जाता है। नादकर्णी ने इंग्लैंड के खिलाफ 1963 में लगातार 21 मेडन ओवर डाले थे। उन्होने अपने इस स्पेल में लगातार 131 डॉट बॉल फेंकी थी। उन्होने 32 ओवर में 27 मेडन सहित सिर्फ 5 रन खर्च किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर