न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी 'पैडमैन', मुश्किल है सफल होना

अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। वैसे भी उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में कोई उत्सुकता नजर नहीं आ रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Dec 2017 12:31:22

त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी 'पैडमैन', मुश्किल है सफल होना

पिछले दो-तीन वर्षों से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार 26 जनवरी, 15 अगस्त और आईपीएल के दौर में अपनी फिल्मों को लाते रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता प्राप्त करने में कामयाब हुए हैं। इसी के चलते उन्होंने अपनी पत्नी द्वारा निर्मित स्वतंत्र पहली फिल्म 'पैडमैन' को भी 26 जनवरी 2018 को प्रदर्शित करने की घोषणा इस फिल्म की शुरूआती घोषणा के साथ ही कर दी थी। अक्षय कुमार को उम्मीद थी कि उनकी फिल्म के सामने कोई और अन्य फिल्म इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने का साहस नहीं करेगी।

26 जनवरी के मौके पर वर्ष 2017 में दो बड़ी फिल्मों 'रईस' और 'काबिल' का प्रदर्शन हुआ था, जिनकी सफलता ने अन्य निर्माता-निर्देशकों को भी अपनी फिल्में इसी दिन प्रदर्शित करने का सुअवसर उपलब्ध करवाया है। इसी को मद्देनजर रखते हुए आगामी वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर एक तरफ जहाँ अक्षय कुमार की फिल्म आ रही है, वहीं दूसरी ओर उनके मुकाबले में नीरज पांडे की सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत और स्वयं नीरज पांडे निर्देशित 'अय्यारी' और दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध सितारे कमल हासन की मेगा बजट फिल्म 'विश्वरूपम-2' का प्रदर्शन होने जा रहे हैं।

इस तरह से अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। वैसे भी उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में कोई उत्सुकता नजर नहीं आ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण इस फिल्म के विषय को लेकर बताया जा रहा है। हालांकि इसकी स्टार कास्ट में अक्षय कुमार के साथ राधिका आप्टे, सोनम कपूर जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों का नाम जुड़ा है साथ ही इसके निर्देशन की बागडोर संभाली है आर.बाल्की ने, जो हमेशा अपनी फिल्मों के विषय को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। आर.बाल्की ने अपनी अब तक की सभी फिल्मों में अमिताभ बच्चन को दोहराया है। उनकी गत वर्ष प्रदर्शित हुई 'की एण्ड का' में जहाँ नायक नायिका के तौर पर अर्जुन कपूर और करीना कपूर नजर आए थे, वहीं अमिताभ बच्चन ने भी परदे पर अपनी ही भूमिका को अभिनीत किया था। आर.बाल्की इससे पहले 'चीनी कम', 'पा', 'शमिताभ' का निर्देशन कर चुके हैं।

Akshay Kumar,padman,vishwaroopam2,aiyaary,box office 2018,sidharth malhotra,kamal haasan,bollywood,bollywood news,bollywood gossips,hindi news

'अय्यारी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा बिलकुल नए अंदाज और नए किरदार में नजर आने वाले हैं। नीरज पांडे ने इस फिल्म का कथानक सिद्धार्थ को नजर में रखकर ही बुना है। वे एक मंझे हुए निर्देशक हैं, जिन्हें इस बात का अहसास रहता है कि उनके विषय के साथ कौन सितारा सफल हो सकता है। अब तक अक्षय कुमार के साथ 'बेबी', 'स्पेशल 26', 'टॉयलेट एक पे्रम कथा', 'रूस्तम' और 'नाम शबाना' बना चुके नीरज पांडे ने 'अय्यारी' के लिए क्योंकर अक्षय के स्थान पर सिद्धार्थ को चुना यह तो फिल्म प्रदर्शन के बाद ही पता चलेगा। 'अय्यारी' 'पैडमैन' को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर देगी इसमें कोई शक नहीं है।

इन दोनों फिल्मों को मूल रूप से तमिल में बनी कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम-2' से मुकाबला करना पड़ेगा, जो हिन्दी में डब होकर 26 जनवरी को ही प्रदर्शित होने जा रही है। यह वर्ष 2011 में आई कमल हासन की अति विवादित और चर्चित फिल्म 'विश्वरूपम' का सीक्वल है जिसे बनाने की घोषणा कमल हासन ने छह वर्ष पूर्व ही कर दी थी। 'विश्वरूपम' ने बॉक्स ऑफिस पर भारी कामयाबी प्राप्त की थी। इसे उत्तर भारत के दर्शकों ने भी काफी सराहा और सफल बनाया था। ऐसे में यह तय है कि इसके दूसरे भाग 'विश्वरूपम-2' को देखने का चाव दर्शक छोड़ नहीं पाएंगे।

Akshay Kumar,padman,vishwaroopam2,aiyaary,box office 2018,sidharth malhotra,kamal haasan,bollywood,bollywood news,bollywood gossips,hindi news

इस त्रिकोणीय मुकाबले के चलते अक्षय कुमार की 'पैडमैन' क्या सफलता प्राप्त करेगी और क्या यह फिल्म भी 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी इस पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। लाइफबैरी डॉट कॉम के आंकलन के अनुसार 'पैडमैन' औसम दर्जे की फिल्म बनकर रह जाएगी इसमें किसी प्रकार का संदेह नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो यह अक्षय कुमार के करियर पर खासी भारी पडेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर