बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इनदिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं. फिल्म शुरुआत से ही चर्चा बटोर रही है. हाल ही में इस फिल्म को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. वहीं अब खबरें आ रही है कि अक्षय कुमार पीएम मोदी की भूमिका निभाते बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही पीएम मोदी पर फिल्म बनने वाली है.
![अक्षय बन सकते है पी एम Akshay Kumar,akshay kumar ready to play prime minister narendra modi role,narendra modi ji,prime minister of india]()
बता दें कि पिछले कुछ समय से मोदी के किरदार के लिए परेश रावल, अनुपम खेर और विक्टर बैनर्जी जैसे नामों पर अटकलें लगाई जा रही थीं. वहीं दिग्गज अभिनेता व बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि अक्षय इंडिया के मिस्टर क्लीन हैं. ऐसे में अक्षय प्रधानमंत्री मोदी के रोल के लिए बिल्कुल फिट हैं. वहीं सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी का भी मानना है कि अक्षय से बेहतर ये रोल कोई और नहीं कर सकता है.