Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन मेकअप टिप्स की मदद से पाएंगी दमकता चेहरा, शादी-समारोह में दिखेंगी आकर्षक

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन मेकअप टिप्स लेकर आए हैं जो आपको पार्लर से भी बेहतर लुक देंगे और आपको मिलेगा दमकता चेहरा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Nov 2019 4:26:31

इन मेकअप टिप्स की मदद से पाएंगी दमकता चेहरा, शादी-समारोह में दिखेंगी आकर्षक

शादियों का सीजन जारी हैं और हर तरफ शहनाई की गूंज सुनाई दे रही हैं। महिलाओं को शादी-समारोह में खूबसूरत दिखने के पार्लर की लम्बी बुकिंग जारी हैं। लेकिन कई महिलाऐं ऐसी होती है जो पार्लर जाना पसंद नहीं करती हैं और घर पर ही मेकअप करना पसंद करती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन मेकअप टिप्स लेकर आए हैं जो आपको पार्लर से भी बेहतर लुक देंगे और आपको मिलेगा दमकता चेहरा। तो आइये जानते है इन मेकअप टिप्स के बारे में।

कैसा होना चाहिए मेकअप का बेस?

सबसे पहले मेकअप का बेस सही होना चाहिए। चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन और मॉइश्चराइज करने के बाद अपने स्किन टोन के हिसाब से सही फाउंडेशन चुनें और उसे चेहरे पर लगाएं। फाउंडेशन के बाद कंसीलर की मदद से चेहरे के डार्क स्पॉट्स जैसे आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स और ब्लेमिशेज पर काम करें। बेहतरीन फिनिश के लिए कंसीलर के बाद थोड़ा सा लूज पाउडर लगाएं। आखिर में नाक के टिप पर, चीकबोन्स पर और ठुड्डी पर हाइलाइटर का इस्तेमाल करें ताकि चेहरे पर ग्लो दिखे।
beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,glowing face tips होंठों पर दें ध्यान

होंठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम का इस्तेमाल करें ताकि होंठों की ड्राईनेस या फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पाया जा सके। अगर आपके आउटफिट का कलर पेस्टल हो तो आपको अपने लिपस्टिक का शेड बोल्ड रखना चाहिए। जैसे- सुर्ख लाल या ऑरेंज। लेकिन अगर आपके आउटफिट का कलर ब्राइट हो तो आपकी लिपस्टिक का शेड हल्का जैसे- लाइट पिंक या न्यूड कलर होना चाहिए।

आंखों की खूबसूरती

क्या हमें आपको बताने की जरूरत है कि अब भी स्मोकी आई का ट्रेंड खत्म नहीं हुआ है। ब्राइट फेस्टिव लुक के लिए आप चाहें तो विंग्ड आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हल्का मस्कारा यूज करें। beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,glowing face tips ग्लो के लिए ब्लश

ग्लोइंग फेस और ब्लशिंग चीक्स का कॉम्बिनेशन हमेशा ही बेहतरीन लगता है और दिवाली से बेहतर और क्या मौका हो सकता है इस लुक को अपनाने का। इसके लिए आप थोड़ा सा शिमरिंग ब्लश यूज करें और अपने गाल पर लगाकर गुलाबी गाल पा सकती हैं।

हेयर स्टाइल

अगर आप इस दिवाली पटाखों से दूर रहने वाली हैं तो बाल में अच्छे से हेयर स्प्रे लगाकर बालों को खुला छोड़ सकती हैं क्योंकि खुले बाल में महिलाओं का लुक और भी बेहतरीन लगता है। लेकिन अगर आप दिवाली की रात दीये जलाते हुए पटाखे जलाने की प्लानिंग कर रही हैं तो आपको अपने बाल बांध लेने चाहिए और इसके लिए आप ट्विस्टेड साइड ब्रेड को ट्राई कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology