Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छाछ की मदद से मिलेगी चहरे को रंगत, इस तरह करें इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह चहरे को रंगत देने के लिए छाछ का इस्तेमाल किया जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 May 2020 7:30:58

छाछ की मदद से मिलेगी चहरे को रंगत, इस तरह करें इस्तेमाल

गर्मियों के इन दिनों में छाछ एक बेहतरीन पेय बनता हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छाछ आपके चहरे को भी रंगत प्रदान करने का काम करती हैं। जी हाँ, छाछ में मौजूद पोषक तत्व आपकी त्वचा को निखार देने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह चहरे को रंगत देने के लिए छाछ का इस्तेमाल किया जाए।

मुहांसे व काले धब्बे

छाछ में लैक्टिक एसिड और अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) होता है, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। साथ ही इससे मुहांसे व काले धब्बे की समस्या भी दूर होती है। संतरे के छिलके को सूखाकर उसका पाऊडर बना लें। फिर इसमें छाछ मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को ताजे पानी से साफ कर लें।

ड्राई स्किन के लिए बेस्ट

गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा के कारण त्वचा रूखी और बेजान हो जाती हैं। मगर छाछ और जौ का आटा मिलाकर लगाने से त्वचा हाइड्रेट और नमीयुक्त रहती है और ग्लो भी करती है।
beauty tips,beauty tips in hindi,beauty by buttermilk,face beauty,skincare tips ऑयली स्किन के लिए

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप छाछ और टमाटर से बना फैस पैक ला सकती हैं। इसके लिए 1/2 कप छाछ, 1 चम्‍मच टमाटर की प्‍यूरी, 5 बूंदें ऑलिव ऑयल और 5 बूंदें गुलाबजल की मिक्स करें। त्‍वचा के जिन हिस्‍सों पर तेल ग्रंथियां ज्‍यादा एक्‍टिव रहती हैं वहां पर इस मिश्रण को 10-15 मिनट तक लगाएं और फिर ताजे पानी से धो लें।

बालों को करे हाइड्रेट

1/2 कप छाछ, 1 छोटा पका हुआ केला, 1 अंडा, 5 बूंदें एक्‍स्‍ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, 2 चम्‍मच शहद मिक्‍स करें। 30 मिनट तक इस मास्‍क को स्कैल्प में लगाएं और फिर माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। इससे बाल हाइड्रेट रहेंगे और हेयरफॉल की समस्या भी दूर होगी।

सनबर्न से छुटकारा

सनबर्न की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए छाछ और टमाटर के रस को मिलाकर प्रभावित हिस्से पर 10-15 मिनट तक लगाएं। फिर इसे ताजे पानी से साफ कर लें। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और सनबर्न की समस्या भी दूर होगी। beauty tips,beauty tips in hindi,beauty by buttermilk,face beauty,skincare tips एंटी-एजिंग की समस्या

छाछ एंटी-एजिंग तो शहद क्लींजर के रूप में काम करता है, जिससे आप बढ़ी उम्र की समस्या से बची रहती हैं। इसके लिए छाछ और शहद को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो हल्का-सा पानी लगाकर इसे हल्के हाथ से साफ कर लें।

चेहरे की गंदगी साफ करें

त्वचा को दिनभर प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में 2 टीस्पून छाछ, बादाम तेल और गुलाबजल को मिलाकर चेहरे की 10 मिनट तक मसाज करें। फिर ताजे पानी से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा में मौजूद सारी गंदगी निकल जाएगी।

डैंड्रफ की समस्‍या

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए बालों में डैंड्रफ की समस्‍या के लिए 1 छोटा कप छाछ में 2 टीस्पून नीबू का रस मिक्‍स करके 30 मिनट तक लगाएं। फिर शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें। हफ्ते में कम से कम 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। आपको जल्दी रिजल्ट देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology