Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाना चाहती है इंटरव्यू के दौरान परफेक्ट लुक, ले इन 5 मेकअप टिप्स की मदद

लेकिन क्या आप जानती है कि इंटरव्यू के दौरान भी आपके मेकअप की बहुत जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Oct 2018 10:10:28

पाना चाहती है इंटरव्यू के दौरान परफेक्ट लुक, ले इन 5 मेकअप टिप्स की मदद

अक्सर देखा गया है कि लडकियाँ इंटरव्यू में जाने से पहले कई चीजों जैसे डाक्यूमेंट्स, ड्रेस आदि पर ध्यान देती हैं। लेकिन क्या आप जानती है कि इंटरव्यू के दौरान भी आपके मेकअप की बहुत जरूरत होती हैं। जी हाँ, इंटरव्यू के लिए किया गया मेकअप एक संतुलित मेकअप होता हैं, जो आपको परफेक्ट लुक देता हैं। इसलिए आज हम इंटरव्यू के दौरान परफेक्ट लुक पाने के लिए कुछ मेकअप टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा। तो आइये जानते है इन मेकअप टिप्स के बारे में।

* जरूरी है त्वचा की सफाई

इंटरव्यू के लिए सिर्फ नहा कर त्वचा की सफाई करना पर्याप्त नहीं है क्योंकि रोज की धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कारण मुंह और हाथों में डेड स्किन सेल्स हो जाते हैं जो सामान्य फेसवॉश या साबुन से नहीं निकलते हैं। इसके लिए आपको इंटरव्यू से एक रात पहले त्वचा पर टमाटर का रस लगाना चाहिए और सुबह किसी अच्छे स्क्रबर से त्वचा के डेड स्किन सेल्स की सफाई करनी चाहिए। इंटरव्यू में जाने से पहले चेहरे में फाउंडेशन ना लगाएं इसकी जगह सिंपल बीबी क्रीम या मॉश्चराइजर लगा लें।

* बालों की खूबसूरती

इंटरव्यू के दौरान आपके चेहरे के साथ-साथ आपके बालों का भी बहुत प्रभाव पड़ता है। खुले बाल या अधखुले बाल इंटरव्यू की दृष्टि से अच्छे नहीं माने जाते इसलिए इंटरव्यू के दौरान आप पोनी, बन या फिर बालों को पिनअप कर सकते हैं, इससे आपका लुक खूबसूरत और कूल लगेगा। अगर आपके बाल लंबे हैं तो पोनीटेल बनाएं। ध्यान रखें कि चेहरे पर लटें भले ही आपको बहुत खूबसूरत लगती हों, मगर प्रोफेशनल लुक की दृष्टि से ये अच्छा नहीं है इसलिए बालों को प्रॉपर बांध कर रखें।
beauty tips,perfect look,interview session,tips to makeup * आंखों का मेकअप

इंटरव्यू के लिए हमेशा हल्का मेकअप करें क्योंकि ज्यादा और भड़काऊ मेकअप अनप्रोफेशनल माना जाता है। इसके लिए आंखों में हल्के रंग का कलर शेड लगाएं। आइलाइनर भी पतला लगाएं या न जरूरी समझें तो न लगाएं और मस्कारा जरूर लगाएं। मस्कारा से आपकी आंखें खूबसूरत लगेंगी। आप चाहें तो अपनी आईब्रो को हेयर स्प्रे से ग्रूम कर सकती हैं।

* होठों का मेकअप

होठों का मेकअप करने के लिए इंटरव्यू से एक दिन पहले या इंटरव्यू वाली सुबह होठों को स्क्रब कर लें। इसके लिए चीनी और कोकोनट ऑयल को मिक्स करके होममेड स्क्रब बना सकते हैं। अब इंटरव्यू में जाने से पहले अपने स्किन टोन के अनुसार लाइट शेड जैसे न्यूड, पिंक या हल्का ब्राउन कलर का लिप कलर इस्तेमाल करें। इंटरव्यू में डार्क या रेड लिप कलर न लगाएं। इससे इंटरव्यूअर पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा चमकीले लिप ग्लास का इस्तेमाल न करें

* अन्य बातें

इंटरव्यू में जाने से पहले आईब्रो सेट कर लें। अगर इनमें गैप हो तो ब्रो पेंसिल से फिल करें। इसके अलावा अपने साथ हमेशा टिश्यू पेपर और छोटा सा मिरर रखें, ताकि रास्ते में अगर मेकअप में कोई खराबी आए तो आप उसे ठीक कर सकें। नाखूनों में नेल पॉलिश न लगाएं या हल्के रंग का कोट लगा सकती हैं। और याद रखें परफ्यूम की खुशबू माइल्ड हो न कि बहुत तेज।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology