न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको शर्मिंदा कर रही अंडरआर्म्स की बदबू, इन 10 प्राकृतिक उपायों से दूर करें यह परेशानी

आपको जरूरत हैं कुछ प्राकृतिक उपायों को आजमाने की जो आपको पसीने से मुक्ति और इससे आने वाली बदबू से छुटकारा दिलाएं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Sep 2020 10:29:19

क्या आपको शर्मिंदा कर रही अंडरआर्म्स की बदबू, इन 10 प्राकृतिक उपायों से दूर करें यह परेशानी

अपने महसूस किया होगा कि जब भी आप किसी से मिलते हैं और अगर उनके शरीर की गंध अच्छी हैं तो आपको उनसे ज्यादा समय तक बात करने का मन करता हैं और वहीँ अगर उनसे पसीने की बदबू आ रही हो तो आप दूरी बनाना ही पसंद करते हैं। ऐसा सभी के साथ होता हैं। कई लोगों को अंडरआर्म्स की बदबू की वजह से दूसरों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ा जाता हैं। दरअसल बगल में पसीने की ग्रंथियां ज्यादा होती हैं जिससे यहीं पर ज्यादा पसीने की समस्या आती हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं कुछ प्राकृतिक उपायों को आजमाने की जो आपको पसीने से मुक्ति और इससे आने वाली बदबू से छुटकारा दिलाएं। तो आइये जानते हैं ऐसे उपायों के बारे में।

- हाइड्रोजन पेरोक्साइड में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और इसके इस्तेमाल से बदबू पैदा करने वाले कीटाणु खत्म होते हैं। एक कप पानी में इसे मिलाएं और इस मिश्रण में रुई डुबोकर बगलों में अप्लाई करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,underarm sweat smell,underarm remedies

- गुलाब जल का स्प्रे अंडरआर्म्स में करने पर बदबू से राहत मिलेगी। साथ ही नहाने के पानी में भी गुलाबजल की बूंदे डाल दें।

- अंगुलियों पर थोड़ा नारियल तेल लेकर बगलों पर लगाएं और थोड़ा मसाज करें। दिन में एक से दो बार लगाएं। नहाने के बाद लगाना ज्यादा फायदेमंद है। यह गंध पैदा करने वाली कीटाणुओं को खत्म करता है।

- फिटकरी इस मामले में फायदेमंद हो सकती है। फिटकरी को पहले कुछ घंटे पानी में भिगोकर रखें और उसके बाद बगल पर रगड़ें। इससे गंध दूर हो जाएगी।

- टमाटर का पल्प और रस निकाल कर बगलों में 15 मिनट तक लगे रहने दे और फिर नहा लें। इस प्रक्रिया को दो-तीन दिन में एक बार करेंगे तो फायदा दिखेगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,underarm sweat smell,underarm remedies

- सेब का सिरका भी बदबू की परेशानी दूर कर सकता है। सेब का सिरका बगल में सीधे इस्तेमाल करें या फिर एक कटोरी में थोड़ा पानी लेकर उसमें नीबू की कुछ बूंदें और थोड़ा सेब का सिरका डालें। इन्हें मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भरें। इसे बगल में नहाने के बाद स्प्रे कर लें।

- बेकिंग सोडा भी बगल के पसीने और बदबू से छुटकारा दिला सकता है। मकई के आटे और बेकिंग सोडा को मिला लें और इसका मिश्रण बगल में अप्लाई करें। इसका इस्तेमाल त्वचा को ड्राय रखने में मदद करता है।

- त्वचा के पीएच लेवल को बनाए रखने में नींबू खास भूमिका निभा सकता है। नींबू का टुकड़ा लें और बगल में 10-15 मिनट तक रखें। ऐसे करने से तन से बदबू चले जाएगी और दिनभर खुशबू का एहसास होगा।

- टी ट्री ऑयल के एस्ट्रिंजेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण बगलों के छिद्रों को कम करते हैं और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। इसके लिए एक चम्मच पानी में दो बूंद टी ट्री ऑयल की मिला लें, फिर रूई की मदद से इस मिश्रण को अपने दोनों अंडरआर्म्स पर लगाएं।

- एलोवेरा जेल एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद है। रात को एलोवेरा जेल बगलों पर लगाएं। सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद