न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में पसीना बनता हैं चहरे की खूबसूरती के लिए नासूर, इन उपायों से पाए निखार

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको गर्मियों में भी दमकता हुआ चेहरा मिलेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Jun 2020 6:39:34

गर्मियों में पसीना बनता हैं चहरे की खूबसूरती के लिए नासूर, इन उपायों से पाए निखार

गर्मियों के दिन दिनों में पसीने की वजह से महिलाओं को त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। अगर ऑइली स्किन है तो तेल निकलकर चहरे पर जमा होता रहता हैं और त्वचा मुरझाने लगती हैं। ऐसे में गर्मियों में त्वचा का अच्छे से ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको गर्मियों में भी दमकता हुआ चेहरा मिलेगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

खूब सारा पानी पिएं

गर्मियों के मौसम में तो वैसे ही प्यास लगती है। लेकिन फिर भी कुछ लोग पानी पीने में कंजूसी करते हैं। अगर चेहरे पर निखार चाहिए तो पानी पीने से परहेज न करें। ढेर सारा पानी और तरल पदार्थ दिनभर पीते रहें। ये चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है और शरीर के हानिकारक पदार्थों को पसीने और मू्त्र मार्ग से निकालने में मदद करता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,summer beauty tips,glowy skin in summer

चेहरे को धोना न भूलें

दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश से चेहरे को साफ करना न भूलें। ये चेहरे पर जमी गंदगी को निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही सप्ताह में कम से कम दो बार स्क्रब करें। बाजार का स्क्रब या घर पर ही घरेलू पैक की मदद से चेहरे को अंदर तक साफ करें। जिससे कि ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स निकल जाएं और चेहरा निखरा हुआ दिखे।

सनस्क्रीन लगाएं

अगर घर से बाहर निकलना है तो सनस्क्रीन को हरगिज न भूलें। ये त्वचा की धूप से होने वाली टैनिंग और अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाव करने में मदद करती है। तो गर्मी हो या सर्दी सनस्क्रीन को लगाना कभी न भूलें।

beauty tips,beauty tips in hindi,summer beauty tips,glowy skin in summer

मेकअप से रहे दूर

गर्मियों के मौसम में त्वचा पर बहुत ज्यादा मेकअप करने से बचें। जब तक जरूरत न हो फाउंडेशन और प्राइमर न ही लगाएं। दोपहर में अगर चेहरे पर निखार दिखाना है तो सीरम लगाएं। ये चेहरे को नेचुरल खूबसूरत दिखाता है। मेकअप पसीने के साथ मिलकर पोर्स के अंदर चला जाता है और पोर्स को बंद कर देता है। जिसकी वजह से एक्ने की परेशानी जन्म लेने लगती है।

घरेलू नुस्खे

त्वचा को हमेशा दमकता और निखरा दिखाना है तो कुछ घरेलू नुस्खों पर जरूर अमल करें। रोजाना रसोई में रखीं कुछ चीजें महंगे पार्लर को भी फेल करती हैं। जैसे टमाटर और नींबू के बने पैक। ये चेहरे को अंदर तक साफ करते हैं और निखरा हुआ बनाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद