न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन : इन तरीकों से घर पर ही करें हेयर स्ट्रेटनिंग

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से बिना केमिकल उत्पादों के घर पर ही हेयर स्ट्रेटनिंग की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Mar 2020 6:22:15

लॉकडाउन : इन तरीकों से घर पर ही करें हेयर स्ट्रेटनिंग

पूरे देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन किया हुआ हैं जिस वजह से सबकुछ बंद हैं। ऐसे में महिलाओं के सामने अपने रूप को निखारने के लिए ब्यूटी पार्लर जाने की समस्या हैं। महिलाएं हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए भी ब्यूटी पार्लर का रूख करती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से बिना केमिकल उत्पादों के घर पर ही हेयर स्ट्रेटनिंग की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

अजवाइन

अजवाइन गुणों का भंडार है। इसमें प्रोटीन से लेकर मिनरल्स तक मौजूद होते हैं। बालों को नेचुरल तरीके से सीधा करना है तो अजवाइन की पत्ती को तोड़कर धो लें और पानी में डाल कर उबाल लें। पानी छानकर बोतल में भर लें और रातभर के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह बालों में लगाकर लगभग दो घंटे के लिए सूखने दें। फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,straighten hair,home remedies

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी की मदद से भी बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। बस मुल्तानी मिट्टी में दो बड़े चम्मच चावल का आटा और एक अंडे का पीला भाग मिलालें। अब इस मिश्रण को एक घंटे के लिए बालों पर लगाकर सूखने दें। जब ये मिश्रण सूख जाए तो बालों को गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इस उपाय को करने से बाल जल्दी ही सीधे हो जाएंगे इसके साथ सिल्की और मजबूत भी दिखने लगेंगे।

बीयर का कमाल

बीयर के इस्तेमाल से चेहरे से लेकर बालों को बहुत फायदा होता है। इसमें मौजूद विटामिन बी बालों की जड़ों को पोषण देने के साथ ही मजबूत बनाता है। बालों को सीधा करने के लिए पहले बेबी शैंपू से बालों को धो लें और उसके बाद बीयर से बालों को धोएं। एक घंटे बाद जब बाल सूख जाए तो फिर से बालों को फिर से शैंपू से धोकर उसमें कंडीशनर लगा लें। ऐसा लगातार एक सप्ताह तक करने से कर्ली बाल नेचुरली स्ट्रेट होना शुरु हो जाते हैं।

केले का मास्क

केला रूखे बालों को नमी देने के साथ ही पोषण भी देता है। केले के मास्क को बालों में लगाने के लिए दो केले को एक कटोरी में मैश कर लें। अब इसमें दो चम्मच जैतून का तेल, दो चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर नीचे सिरे तक लगाएं। बालों को गर्म तौलिए से ढंक लें। एक से डेढ घंटे बाद गुनगुने पानी से बालों को धोएं। इस मास्क को सप्ताह में दो बार लगाने बालों पर असर दिखना शुरू हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन