न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अट्रेक्टिव लुक देती हैं आइब्रोज़, इन तरीकों से बनाए इन्हें घना और मोटा

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आइब्रोज़ को प्राकृतिक रूप से घना और मोटा बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 5:45:23

अट्रेक्टिव लुक देती हैं आइब्रोज़, इन तरीकों से बनाए इन्हें घना और मोटा

शरीर का हर हिस्सा आपकी सुंदरता की जवाबदेही बनता हैं। किसी भी अंग या हिस्से की सुंदरता आपके पूर्ण आकर्षण को प्रभावित करती हैं। इन्हीं में से एक हैं आइब्रोज़ अर्थात भौंहे जो आपकी आंखों और चहरे के आकर्षण को बढ़ाने का काम करती हैं। सुंदर, घनी और मोटी आइब्रो आपके लुक को अट्रेक्टिव बनाती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आइब्रोज़ को प्राकृतिक रूप से घना और मोटा बनाया जा सकता हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,thicker eyebrows,home remedies

मेथी के बीज

मेथी के बीज आपकी त्‍वचा से लेकर बालों और संपूर्ण सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। मेथी को बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। ये बीज बालों के रोम को स्‍वस्‍थ बनाने में मदद करते हैं, जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। मेथी के बीजों में निकोटिनिक एसिड के साथ-साथ प्रोटीन होता है, जो बालों के विकास को प्रोत्साहित करते हैं। यही वजह है कि मेथी के बीज आपकी आइब्रो को मोटा और घना बनाने में भी मदद कर सकते हैं।

आइब्रो को मोटा बनाने के लिए आप मेथी के दानों को रात भर के लिए पानी में भिगो कर रख दें। अगली सुबह आप इसका एक महीन पेस्ट बना लें। अब आप इस पेस्‍ट को अपनी आइब्रो पर लगाएं और 30 से 40 मिनट तक रखें। इसके बाद आप इसे पानी से साफ धो लें। ऐसा आप हफ्ते में 2 या 3 बार कर सकते हैं। आपको जल्‍द इसके प्रभावी परिणाम दिखेंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,thicker eyebrows,home remedies

नींबू

नींबू एक ऐसा फल है, जो विटामिन-बी, विटामिन-सी, फोलिक एसिड और कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का भंडार है। नींबू आपको कील-मुंहासों से छुटकारा दिलाने से लेकर बालों की डैंड्रफ की समस्‍या को दूर करने और आइब्रो को मोटा बनाने में मदद कर सकता है। नींबू की मदद से आपके आइब्रो के बाल बहुत तेजी से बढ़ते हैं।

आइब्रो को मोटा बनाने के लिए आप एक टुकड़ा नींबू लें और उसे अपनी आइब्रो में रगड़ें। इसके अलावा आप चाहें, तो नींबू का रस निकाल लें और उसे कॉटन की मदद से अपनी आइब्रो में लगाएं। फिर आप इसे 20 मिनट तक रहने दें और इसके बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। यदि आपको नींबू का रस या नींबू लगाते समय त्‍वचा पर हल्‍की जलन महसूस हो, तो घबराएं नहीं यह सामान्‍य है। लेकिन यदि आपको अधिक जलन होती है या अगर आपकी संवेदनशील त्वचा है, तो आप इसके उपयोग से बचें।

beauty tips,beauty tips in hindi,thicker eyebrows,home remedies

अंडे की जर्दी

यदि आप अपनी आइब्रो को मोटा और घना बनाना चाहते हैं, तो आप अंडे की जर्दी को एक फॉर्मुले के रूप में ट्राई कर सकते हैं। आइब्रो के बाल केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं, और अंडा प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है। इसलिए यह आपके बालों के विकास में एक प्रमुख घटक हो सकता है। इसके अलावा अंडें की जर्दी बायोटिन से भी समृद्ध है, जो आपकी आइब्रो को बढ़ने में मदद करता है। आप अपनी पलकों और आइब्रो को लंबा और घना बनाने के लिए होममेड सीरम भी तैयार कर सकते हैं।

आइब्रो को मोटा और घना बनाने के लिए आप अंडें की जर्दी यानि सफेद भाग को निकाल लें। इसके बाद आप ब्रो ब्रश या क्‍यू-टिप की मदद से इसे अपनी आइब्रो में लगाए। 20 मिनट तक रखने के बाद आप अपनी आइब्रो को गुनगुने पानी से साफ कर लें। आप ऐसा हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन