न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्यूटी टिप्स : घर पर ही बनाये हल्दी के ये Face Pack और पाए चमकती-दमकती त्वचा

सुंदरता शब्द के आते ही सबसे पहले हमारा ध्यान निखरी चमकती त्वचा पर जाता है क्योंकि एक स्वस्थ दमकती त्वचा को ही सुंदरता का आधार माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Nov 2017 6:42:48

ब्यूटी टिप्स : घर पर ही बनाये हल्दी के ये Face Pack और पाए चमकती-दमकती त्वचा

सुंदरता शब्द के आते ही सबसे पहले हमारा ध्यान निखरी चमकती त्वचा पर जाता है क्योंकि एक स्वस्थ दमकती त्वचा को ही सुंदरता का आधार माना जाता हैं। सुंदर त्वचा पाने के लिए यह जरूरी नहीं है कि बाजार से मंहगे केमिकल से बने प्रोडक्ट ही इस्तेमाल किए जाएं। स्वस्थ और सुंदर त्वचा का रहस्य आपकी रसोई में है, और इसमें सबसे फायदेमंद है हल्दी। त्वचा की रंगत को निखारने के लिए हल्दी एक अच्छा तरीका है। हल्दी पाउडर में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण त्वचा संबंधी आम समस्याओं जैसे रैशेज को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद कुरकुमीन नामक तत्व त्वचा को आंतरिक रूप से चमक देते है। इससे आप घर पर बैठ कर ही कुछ घरेलू तरीको की मदद से सुंदर और गोरी त्वचा पा सकती हैं। आइये जानते हैं घर पर बने हल्दी के फेसपैक के बारे में।

* हल्दी आटा :

हल्दी को आटे के साथ मिलाएं और उसमें कुछ बूंद शहद और दूध की डालें। इसका पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से पहले अपने चेहरे को साबुन से धो लें फिर इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर रखें और फिर गरम पानी से धो लें। इस हल्दी पेस्ट को लगाने से सन टैनिंग भी गायब हो जाती है।

* हल्दी और चन्दन :

चेहरे की झाँइयों या फुन्सियों को ठीक करने के लिए हल्दी व चन्दन और नीम की पत्तियों को पीसकर इस हल्दी फेस पैक को लगाने से त्वचा की फुन्सियाँ ठीक होकर चेहरे की सुन्दरता बढ़ती है। हल्दी लगाने से त्वचा के रोम छिद्रों से तेल निकलना कम हो जाता है। तेल कम होने से मुहासों में भी कमी आ जाती है।

turmeric face pack,beauty tips,beauty packs,beauty

* हल्दी दही स्क्रब :

यह स्क्रब सन टैन और त्वचा की सफाई अच्छे से करता है। इसको बनाने के लिए ½ चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच दही में मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। हल्दी, त्वचा की सफाई करती है और दही नमी पहुंचाती है।

* हल्दी ओलिव आयल :

हल्दी के पाउडर में 2-4 ऑलिव ऑइल की बूंदे और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा कर रखें, फिर इसको स्क्रब की तरह हाथो से छुड़ाकर निकाल लें यह हल्दी फेस पैक त्वचा के डेड सेल्स को बड़ी सफाई से निकालता है। त्वचा की डेड स्किन हटने से उसे स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद मिलती है।

* हल्दी शहद पेस्ट :

इस पेस्ट को बनाने के लिए शहद और हल्दी में थोड़ी सी बूंद गुलाब जल की मिला दें। फिर पेस्ट को अपने गर्दन और चेहरे पर लगाएं। यह पेस्ट झुर्रियां हटाता है इसलिए इसको हफ्ते में दो बार लगाएं।

* हल्दी फेस पैक :

एक अंडा,आधा चम्मच जैतून या बादाम का तेल,आधा चम्मच चम्मच गुलाबजल, आधा चम्मच चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच हल्दी लेकर इन सब चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं, फिर इस पेस्ट को बीस मिनटों तक चेहरे पर लगा कर रखें। फिर साफ़ पानी से धो लें इससे ड्राई स्किन को नमी मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस