Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्यूटी टिप्स : इन आसान उपायों से सर्दियों में रखें अपने हाथों का ख्याल

आज के समय में खूबसूरती को सबसे प्रथम स्थान पर देखा जाता है चाहे वो ऑफिस हो या शादी। सभी के लिए खासकर लड़कियों का खूबसूरत होना जरुरी माना जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Oct 2017 1:01:33

ब्यूटी टिप्स : इन आसान उपायों से सर्दियों में रखें अपने हाथों का ख्याल

आज के समय में खूबसूरती को सबसे प्रथम स्थान पर देखा जाता है चाहे वो ऑफिस हो या शादी। सभी के लिए खासकर लड़कियों का खूबसूरत होना जरुरी माना जाता है। जिसके लिए उनके चेहरे से लेकर उनके पैर सभी का खूबसूरत होना बेहद जरुरी है। सर्दियों में चेहरे की तरह ही हाथों की देखभाल की भी जरूरत होती है। अन्य अंगों की तुलना में हाथ सबसे अधिक सूखे होते हैं। इसके बाबजूद हम अपने हाथों की सही से देखभाल नहीं कर पाते। थोडी सी क्रीम अपने हाथों को लगा देते हैं बस। जबकि सर्दियों के दिनों में हमारे हाथ सबसे ज्यादा रूखे होते हैं, क्योंकि हमारे हाथों की त्वचा सबसे पतली होती है और इसमें तैलिया भी कम होता है। आप अपने हाथों को सर्दियों के दिनों में नर्म रखने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं, हम आपको वो टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा सर्दियों में आप अपने हाथों कि देखभाल कर सकें।

* अपने हाथों को नर्म रखने के लिए थोड़ा बेसन, दही और हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लो, फिर उसे अपने हाथों पर 20 मिनट तक लगे रहने दो, बाद में पानी के साथ अपने हाथ साफ कर लो। इसको आप दो हफ्तों तक कर सकते हो। ऐसा करने से आप के हाथ सुंदर और कोमल हो जाते हैं।

* नहाते समय भी हाथों का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस दौरान भी हाथ ही सबसे ज्यादा साबुन के संपर्क में आते हैं। नहाते समय हाथों पर तेल या क्रीम लगा लें। नहाने के तुरंत बाद शरीर पर बॉडी लोशन या क्रीम लगाने से शरीर में नमी बनी रहती है। नहाने से पहले हाथों और पैरों पर तेल की मालिश करें। इससे त्वचा की कोमलता बढ़ती है। इसके लिए आप तिल या जैतून का तेल प्रयोग में ला सकती हैं।

* कपड़े धोते समय आप रबर के सर्जिकल दस्ताने जरूर पहन लें। सब्जी काटते समय भी इन दस्तानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। काम के बाद उन पर क्रीम या लोशन अवश्य लगाएँ।
winter,beauty,skin problem during winter,beauty tips * दूध और उसकी मलाई त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसमें मौजूद तत्व आपकी स्किन को पोषित करके उसे सुन्दर बनाने में मदद करते है। सर्दियों में यदि आपके हाथ भी फटे-फटे से रहते है तो दूध की मलाई का प्रयोग करके देखे। इसके लिए रात को सोने से पूर्व हाथों पर दूध कि मलाई में नींबू का रस मिलाकर उसे अपने हाथों पर लगाएं। इसके कुछ देर बाद रुई की मदद से इसे साफ़ कर लें। नियमित रूप से इस उपाय का प्रयोग करने से आपके हाथों की खोई चमक वापस आ जाएगी।

* हथेलियों के खुरदुरेपन को मिटाने के लिए सिरका मिलाएँ। बाद में गर्म पानी में हाथों और हथैलियों को भिगोकर ब्रश से हल्के-हल्के रगड़ लें। फिर हाथों को साफ और गर्म सूची कपड़े से पोंछकर क्रीम या बादाम तेल लगा लें।

* अपने हाथों पर अच्छी क्वालिटी की क्रीम रात को सोने से पहले और दिन में भी लगाएं। इससे आपके हाथों की नमी बनी रहती है। अगर आप पूरी सर्दियों में क्रीम लगाते हो, तो आप के हाथ बहुत ही कोमल हो जाते हैं।

* सर्दियों के दिनों में अपने हाथों पर नारियल का तेल लगायें। इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं जो हमारे जख्म को भी भर देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology