न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आँखों को आकर्षक बनाता है काजल, इसे फैलने से बचाए इन टिप्स की मदद से

हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने काजल को फैलने से रोक पाएंगी और अपनी आँखों का आकर्षण बरकरार रख पाएंगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Feb 2019 2:45:35

आँखों को आकर्षक बनाता है काजल, इसे फैलने से बचाए इन टिप्स की मदद से

आपने कई महिलाओं को देखा होगा जो मेकअप (Makeup)करें या ना करें लेकिन काजल जरूर लगाना पसंद करती है, क्योंकि काजल की मदद से आँखों के आकर्षण को बढाने में मदद मिलती है। लेकिन महिलाओं के सामने समस्या आती है काजल (Kajal) के फैलने की जिसकी वजह से उनके चेहरा भी खराब हो जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने काजल को फैलने से रोक पाएंगी और अपनी आँखों का आकर्षण बरकरार रख पाएंगी। तो आइये जानते है इन टिप्स (Makeup Tips) के बारे में।

* अगर आपकी आंखों के आसपास काफी ज्यादा मात्रा में ऑयल रहेगा तो आपके काजल का पूरा लुक बिगड़ सकता है। अगर आपकी पलके ऑयली हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर बाद उसे रूई से साफ करते रहें।

applying kajal,beauty tips,skin care tips,make up tips,simple makeup tips

* हमेशा ऐसे काजल चुनें जो सम्ज-फ्री और वॉटरप्रूफ हो। वॉटरप्रूफ काजल फैलता नहीं है और लंबे समय तक टिका रहता है।

* काजल लगाने से पहले बहुत जरूरी है कि आप अपना चेहरा टोनर से साफ कर लें। इससे त्वचा पर मौजूद तेल साफ हो जाएगा जिससे काजल के फैलने का डर कम हो जाएगा।

* आंखों पर काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे थोड़ा सा पाउडर लगाएं। ऑयली स्किन पर काजल जल्द फैल जाता है तो इसे फैलने से बचाने के लिये त्वचा को साफ रखें। आंखों के नीचे ब्रश या पाउडर स्पांज का प्रयोग करें।

applying kajal,beauty tips,skin care tips,make up tips,simple makeup tips

* काजल को लगाते वक्त उसे आंखों के किनारे तक ना लगाएं इससे काजल के फैलने का डर रहता है। काजल को फैलने से बचाने के लिये आंखों के किनारे की ओर उसकी बहुत ही पतली परत लगाएं और बीच में मोटी परत।आपकी आंखों पर काजल फैलने की समस्या रहती है तो बाजार से स्लिवर लाइनिंग का प्रयोग कर सकती हैं।

* अगर आपको मोटा और गहरा काजल लगाने का शौक है तो आप स्मज फ्री काजल ही लें। आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाज़ुक होती है इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का काजल ही खरीदें। अगर आप खराब क्वालिटी का काजल लेती हैं तो आपको आंखों में जलन महसूस हो सकती है।

* काजल के साथ हमेशा आइलाइनर, आइशैडो या मस्कारा ज़रूर लगाएं। ये आपके काजल को फैलने से बचाते हैं। बस ध्यान रखें कि काजल और आइलाइनर एक दूसरे में मिले ना। आइशैडो के मामले में अपने काजल के कलर के हिसाब से ब्राउन या ब्लैक आइशैडो लें और वॉटरलाइन के नीचे लगाएं। आइशैडो में मौजूद पाउडर काजल के क्रीमी टेक्सचर से चिपक कर इसे फैलने से रोकेगा।

* अपनी काजल पेंसिल को आइलाइनर में डुबो लें और फिर इसे अपने वॉटरलाइन पर लगाएं। इससे ना सिर्फ आपका काजल फैलने से बचेगा बल्कि इससे आपको डार्क लुक भी मिलेगा।

* रात को सोने से पहले गाढा काजल लगा लें। फिर सुबह जब काजल फैल चुका हो तब आप उसको साफ कर लें , इससे वह लगा भी रहेगा और दुबारा फैलेगा भी नहीं। इससे यह फैलेगा नहीं साथ ही थकी हुई बेजान आँखों में यह नई ताजगी ले आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन