Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नेल आर्ट बढाता है आपके हाथों की ख़ूबसूरती, जरूर ध्यान रखें इससे जुड़े ये टिप्स

हम आपके लिए नेल आर्ट से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए है जो आपके लिए मददगार साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Feb 2019 2:07:32

नेल आर्ट बढाता है आपके हाथों की ख़ूबसूरती, जरूर ध्यान रखें इससे जुड़े ये टिप्स

खूबसूरत दिखना हर लड़की की पहली पसंद होती है और इसके लिए लडकियाँ कई तरीके आजमाती हैं। इन्हीं तरीकों में से एक है नेल आर्ट जिसकी मदद से लडकियाँ अपने हाथों की ख़ूबसूरती में इजाफा करती हैं। लेकिन नेल आर्ट करवाते समय कुछ बातों पर ध्यान देना भी जरूरी होता है जिससे इनका आकर्षण बढ़ सके। इसलिए आज हम आपके लिए नेल आर्ट से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए है जो आपके लिए मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते है नेल आर्ट से जुड़े इन टिप्स के बारे में।

* नेल आर्ट के लिए सबसे पहले आपको अपने नाखूनों की सफाई, उनके आकार और उनकी कंडीशनिंग पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए अपने नाखूनों को नींबू और मीठा सोडा वाले गुनगुने पानी में डालकर रखें और कुछ देर रखने के बाद उन्हें कपड़े से पोंछकर साफ कर लें।

* इसके बाद नाखूनों को फाइलर की सहायता से मनचाहा आकार दें, ताकि वे कुतरे हुए और बेतरतीब नजर न आएं। आप चाहें तो नाखूनों को गोल, अंडाकार, चौकोर शेप दे सकती हैं।
nail art,nail art tips,beauty tips,nail care tips * नाख़ूनों को कंडीशन करने के बाद उनपर बेसिक कोट लगाएँ। बेसिक कोट नाख़ूनों को नेल पेंट से होने वाले नुकसान से बचाती है। इससे नाख़ूनों पर दाग भी नही पड़ते। बेसिक कोट हमेशा अच्छे ब्रांड की लगानी चाहिए, इससे हमारे नाख़ूनों पर पीलापन नही आता।

* अपनी पसंद के रंग को नाख़ूनों पर सही तरीके से लगाएँ। नेल पेंट को हमेशा तरीके से लगाना चाहिए झाड़ू की तरह पोतना नही चाहिए। कलर आपकी पर्सनालिटी से मैच करता हो तो अच्छा रहेगा। पहले कोट के सूख जाने के बाद, नेल पेंट का दूसरा कोट लगाएँ। नाख़ून के आस पास लगे कलर को हटा दे। और इसके सूखने का इंतजार करे।

* घर पर बारीक ब्रश की सहायता से आप डिजाइन कर सकती हैं या फिर बाजार में नेल आर्ट के लिए काफी सारे टूल्स उपलब्ध हैं जिन्हें प्रयोग करना बेहद आसान है।
nail art,nail art tips,beauty tips,nail care tips * अतिरिक्त डेकोरेशन के लिए आप कलरफुल स्टोन, ग्लिटर आदि का प्रयोग कर सकती हैं। डिजाइन पूरी होने के बाद इसे सूखने दें और अंत में शाइनर का प्रयोग करें ताकि नाखूनों में नैचुरल चमक दिखाई दे।

* कोई भी नेल पेंट एक कोड या फिर दो कोड में ही लगाना चाहिए। अगर आप उससे ज्यादा कोड लगाते हैं तो नेलपेंट की शाइनिंग चली जाती है। आप कुछ देर के लिए मार्बल्स नेल्स की डिजाइन पाना चाहती हैं तो प्लास्टिक रैप का इस्तेमाल करें। पहले नेल को किसी बेस कलर से पेंट करें और बाद में इसे सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद डबल कोट नेलपॉलिश अप्लाई करें। अब किसी क्रम्बल प्लास्टिक पीस को नेल के उपर चिपकायें। जब प्लास्टिक रैप गीले नेल्स पर टच करता है तो नेल्स में मार्बल्स इफेक्ट आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology