Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये नेचुरल उपाय दिलाएंगे सनबर्न से छुटकारा, जानें और आजमाए

आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से सनबर्न की इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 May 2020 5:04:14

ये नेचुरल उपाय दिलाएंगे सनबर्न से छुटकारा, जानें और आजमाए

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं जो कि अपने साथ कई दिक्कतें भी लेकर आता हैं। इस मौसम में त्वचा को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं में से एक हैं सनबर्न की समस्या जो कि ज्यादा समय तक धूप में रहने की वजह से होती हैं। हांलाकि इसके लिए महिलाएं सनस्क्रीन की मदद लेती हैं लेकिन वे ज्यादा प्रभावी नहीं साबित हो पाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से सनबर्न की इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

कच्चा शहद

कच्चा शहद एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है, जिसके कारण यह रूखी, जली हुई व डैमेज्ड स्किन के इलाज में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप पहले कच्चा शहद प्रभावित स्थान पर लगाएं और फिर किसी पतले कपड़े से इसे ढक दें। कुछ देर में भी आपको आराम महसूस होगा।
beauty tips,beauty tips in hindi,natural remedies,sunburn problem remedies,skincare tips दूध का इस्तेमाल

दूध में प्रोटीन व फैट्स पाया जाता है, जो ना सिर्फ आपकी स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है। सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए दूध का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक बाउल में ठंडा दूध लेकर उसमें एक वॉशक्लॉथ भिगोएं। अब इसे प्रभावित स्थान पर इस्तेमाल करें। इससे आपको ठंडक का अहसास होगा।

खीरा

खीरे में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स व एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण आपको सनबर्न से राहत मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए पहले आप खीरे को ठंडा कर लें। अब इसे ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। अब आप इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। सनबर्न के बाद खीरे को अप्लाई करने से आपको काफी राहत मिलती है। beauty tips,beauty tips in hindi,natural remedies,sunburn problem remedies,skincare tips एलोवेरा

एलोवेरा स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है, इसलिए सनबर्न होने पर इसका इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में थोड़ा पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण को आइस क्यूब ट्रे में ट्रांसफर करें और फिर इसे फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। इसके बाद आप एलोवेरा आईस क्यूब को अपनी स्किन पर रगड़ें।

एप्पल साइडर विनेगर

सेब के सिरके में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की सूजन को कम करते हैं। साथ ही इसकी मदद से आप सनबर्न को भी ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आप सेब के सिरके और पानी को मिलाएं। अब एक साफ कपड़े को इस मिश्रण में भिगोकर अपनी स्किन पर वाइप डाउन करें। इसके अलावा आप स्प्रे बोतल में भी इस मिश्रण को भरकर अप्लाई कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology