त्योहारों का सीजन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है, इसके लिए वे बहुत पहले से ही पार्लर जाना शुरू कर देती है। लेकिन कुछ महिलाए ऐसी भी है जो काम के चलते पार्लर नही जा पाती है। ऐसे में आज हम उनकी परेशानी को खत्म कर देते है। आज हम आपको घर पर बने मास्क की मदद से चेहरे पर निखार लाने के बारे में बतायेंगे। जो दिवाली के त्योहार पर आपकी सुंदरता तो बढाएँगे और ये स्किन के लिए नुकसानदायी भी नही है। तो आइये जानते है इन ब्यूटी मास्क के बारे में...
* मसूर की दाल को 1 घंटे तक भिगो दें। अब इसे पीसकर इसमें कच्चा दूध और नींबू का रस मिलाकर 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। करवाचौथ से पहले इस पैक को दो बार अप्लाई करें।
* रात को 10 बादाम भिगो कर रख दें। सुबह इसके छिलके उतारने के बाद इसे पीसकर इसमें शहद और नींबू मिक्स करें। इसे 20 मिनट कर चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे डेड स्किन निकल जाएगी और चेहरे पर ग्लो आएगा।
![दिवाली के त्योहार पर दिखना चाहती है सुंदर, ये घरेलू ब्यूटी मास्क करेंगे आपकी मदद beauty tips,diwali special,home made face pack,skin care]()
* चेहरे पर निखार और दाग धब्बों को दूर करने के लिए यह सबसे अच्छा उपाए है। 2 टेबलस्पून शहद और 1 टेबलस्पून नींबू का रस को मिक्स करके 20 मिन तक चेहरे पर लगाएं। फिर नॉर्मल पानी से चेहरा साफ करें। इसके बाद आपको फेशियल करवाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
* एक बाउल में 2-3 टेबलस्पून मलाई और 1-2 टेबलस्पून आटे को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब चेहरे को धोकर इस पैक को लगाएं और फिर सूखने पर पानी से धो लें। इससे चेहरा साफ हो जाएगा और आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी।
* अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हैं तो तुलसी, नीम की पत्तियां और 2 लौंग को पीसकर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे मुंहांसे की समस्या भी दूर हो जाएगी और आपको इंस्टेंट ग्लो भी मिलेगा।