न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी त्वचा में निखार लाएँगे ये घरेलू नुस्खे, जरूर आजमाकर देखें

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए है जो आपकी त्वचा से डेड स्किन को समाप्त कर उसकी ख़ूबसूरती को बढाने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 May 2019 2:23:48

आपकी त्वचा में निखार लाएँगे ये घरेलू नुस्खे, जरूर आजमाकर देखें

सभी की चाहत होती है कि खूबसूरत दिखा जाए लेकिन गर्मियों के दिनों में पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से यह चाहत अधूरी रह जाती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसे उपायों को आजमाने की जो आपकी त्वचा को निखार दे और उसमें रंगत लेकर आए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए है जो आपकी त्वचा से डेड स्किन को समाप्त कर उसकी ख़ूबसूरती को बढाने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

* पपीता (Papaya)

अगर आपकी कॉम्बिनेशन स्किन है, तो ओटमील और थोड़े दूध में मैश किया पपीता मिलाकर स्किन पर रब करें। चेहरे और गर्दन पर लगाने के बाद अच्छे से धो लें। यह सिर्फ आपकी स्किन को साफ नहीं करेगा (पपीते में पॉवरफुल क्लिंसिग अंजाइम होते हैं) बल्कि टैन मिटाने, दाग-धब्बे दूर करने में भी सहायक है।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,romove dead skin,dead skin remedies

* स्ट्रॉबेरी (Strawberries)

ऑयली से कॉम्बिनेशन स्किन के लिए मैश की हुई स्ट्रॉबेरी मेरा पसंदीदा ऑप्शन है। मेरे मन में इसके लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर है, सिर्फ इसलिए नहीं कि यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। स्ट्रॉबेरी में नैचुरल एंजाइम होते हैं, जो कि स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तीन से चार स्ट्रॉबेरी को मैश करें और अपनी स्किन पर रब करें और पांच मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को धो दें। यह सिर्फ स्किन को ही सॉफ्ट नहीं करेगा बल्कि स्किन को ब्राइट बना कर बाहर से विटामिन सी प्रदान करेगा।

* नींबू और संतरे का छिलका (Lemon and Orange Peel)

अगर आपकी स्किन ड्राई है और आप अपने कोम छिद्र को साफ कर, उसपर से मिट्टी हटाना चाहते हैं, तो यह मिश्रण आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। 10 छोटे चम्मच बादाम का तेल, दस छोटे चम्मच जैतून का तेल और नींबू का रस लें और एक बोतल में स्टोर कर लें। इसे इस्तेमाल करने के लिए, एक छोटा चम्मच एक बार में लें और ऑरेंज पील डालें। स्किन पर आराम से रब करें। आंखों के पास के एरिया में भी रब करें। ऐसा करने से मिट्टी हटेगी और धीरे-धीरे डेड स्किन ऊपर जाएगी।

* दही

ऑयली से लेकर कॉम्बिनेशन स्किन के लिए दही बेस्ट ऑप्शन है। दो छोटे चम्मच दही से डेली दिन के आखिर में मसाज करें और पानी से धो लें। यह आपकी स्किन को साफ रखेगा। साथ ही, खराब होने से भी बचाएगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,romove dead skin,dead skin remedies

* टमाटर (Tomatoes)

जब बात स्किन केयर के लिए नैचुरल सामग्री की होती है, तो ऐसे में टमाटर का नैचुरल क्लींजर (natural cleanser) पंसदीदा सामग्री है। आधे टमाटर को स्किन पर रब करने से अच्छा और आसान कुछ नहीं हो सकता। यह सिर्फ न आपकी स्किन साफ करेगा बल्कि आपके रोम छिद्र को खोलने, स्किन को लचीला बनाने और टाइट करने में मदद करेगा।

* मुल्तानी मिट्टी (Fuller's Earth or Multani Mitti)

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप मुल्तानी मिट्टी से बने पेस्ट को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि नैचुरल क्ले है, जो काफी लंबे समय से स्किन को साफ करने और शुद्ध करने में यूज़ की जाती रही है। स्किन केयर के लिए आयुर्वेद भी इसके फायदों पर ज़ोर देता है। दो छोटे चम्मच क्ले लें और एक उसमें एक चुटकी कपूर पाउडर मिलाएं। पानी से मिलाएं। गीली त्वचा पर मसाज़ करें और यह नैचुरल क्लींजर (natural cleanser) धो लें।

* बेसन (Gram Flour)

प्राचीन समय से बेसन हर तरह की स्किन को साफ करने के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता रहा है। इसे दही के साथ मिलाकर स्किन पर मसाज़ करें। यह ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए अच्छा होता है और अगर आप इसे दूध के साथ मिक्स करके मसाज करते हैं, तो यह ड्राई स्किन को साफ करके स्किन की क्वॉलिटी सुधारने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी