न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निखरी त्वचा की चाहत को पूरा करेंगे ये 8 टिप्स, महीने भर में दिखने लगेगा असर

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपकी निखरी त्वचा की चाहत को प्राकृतिक रूप से पूरा करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 1:05:53

निखरी त्वचा की चाहत को पूरा करेंगे ये 8 टिप्स, महीने भर में दिखने लगेगा असर

हर महिला अपनी स्किन को लेकर बहुत सेंसेटिव होती हैं और इसके निखार के लिए कई जतन करती हैं। कई महिलाएं तो हर दम किसी ना किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती रहती हैं जिससे त्वचा की दमक बने और खूबसूरती निखर कर बाहर आए। लेकिन इससे पैसों की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं होता हैं। असली खूबसूरती आती हैं प्राकृतिक रूप से। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं अपनी लाइफस्टाइल में कुछ चीजों में बदलाव करते हुए अच्छी आदतें अपनाने की जो प्राकृतिक रूप से त्वचा की चमक को बढ़ाने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपकी निखरी त्वचा की चाहत को प्राकृतिक रूप से पूरा करेंगे।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से अच्छा है कि आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। प्राकृतिक गुणों से भरा एलोवेरा आपके चेहरे की रंगत सुधारने में मदद करता है। इसलिए सप्ताह में दो से तीन बार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें, ये आपकी स्किन को हाइड्रेट करेगा और चेहरे की रंगत सुधारेगा।

सनस्क्रीन लगाकर निकलें बाहर

गर्मी के दिनों में घर से सनस्क्रीन लगाकर घर से बाहर निकलें। ये आपको सूरज से आने वाली हानिकारक किरणों से बचाएगा और आपके स्किन टोन को बनाए रखने में मदद करेगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,glowing skin tips

दिन में पिएं इतना पानी

आपने पहले भी कई बार पर्याप्त पानी पीने के महत्व के बारे में पढ़ा होगा। बहुत से लोग इस बात पर अमल करते हैं तो बहुत से लोग इस बात को वहम मानते हैं। लेकिन जब बात स्किन को लेकर आती है तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आपके लिए बहुत जरूरी है। दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना आपके स्किन टोन को बेहतर बना सकता है। पानी आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है और आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसलिए दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं।

प्रोटीन शेक पिएं

दिन में एक बार प्रोटीन शेक बनाकर जरूर पिएं। प्रोटीन शेक बनाने के लिए 2 चम्मच वेट प्रोटीन के साथ 2 चम्मच पीनट बटर, 500 एमएल दूध, एक केला और 20 ग्राम ओट्स का इस्तेमाल करें। महीने भर तक इस शेक का इस्तेमाल आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूरी करेगा और आपके स्किन टोन को सुधारने में मदद करेगा।

फ्रूट जूस पिएं

फलों के शौकीन लोग सप्हात में चार बार तक फ्रूट जूस का सेवन कर शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं। ये पौष्टिक तत्व आपके चेहरे की रंगत सुधारने में मदद करते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,glowing skin tips

डाइट में शामिल करें सब्जियां व फल

साफ और निखरी त्वचा पाने के लिए डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करना बहुत जरूरी है। इसलिए हो सके तो अपनी डाइट में अधिक से अधिक सब्जियों, फलों और सलाद को शामिल करें। ये सभी चीजें आपकी बॉडी में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को दूर करेंगे और आपकी स्किन को अंदर से हील करने में मदद करेंगे।

रोजाना मल्टीविटामिन लें

मोजूद वक्त में तमाम ऐसी चीजें हैं, जिसके कारण हमारे शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है। इस कमी को दूर करने के लिए जरूरी है कि मल्टीविटामिन्स का सेवन किया जाए। मल्टीविटामिन की कमी के कारण हमारे चेहरे की रंगत उड़ जाती है और अपनी स्किन टोन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना मल्टीविटामिन लें।

ज्यादा से ज्यादा बेरी खाएं

जितना हो सके उतनी बेरी खाएं, क्योंकि यह शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से ब्लूबेरी, क्रैनबेरी, रास्पबेरी, आदि का सेवन कर सकते हैं। ये आपके स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद