लडकियाँ अपने चहरे को खूबसूरत बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। लड़कियों की चाहत होती है कि उनका चेहरा चाँद जैसा खूबसूरत हो लेकिन उसमें कोई दाग ना हो। लेकिन अक्सर होने वाले ब्लैकहेड्स आप लड़कियों के चाँद से चहरे पर दाग का काम करते हैं और खूबसूरती को घटाते हैं। ऐसे में इन काले धब्बों से जल्द छुटकारा पाने के चक्कर में लडकियाँ कई महंगे सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे है जो आसानी से इन काले धब्बों से छुटकारा दिलाएँगे। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।
* शहद से काले धब्बो पर हलके हाथ से मालिश करने से ब्लैकहेड ख़त्म हो जाते है।
* आलूओं के छिलको को काले धब्बों पर रगड़कर लगाया जाए तो ब्लैक हेड्स तो ख़त्म होंगे ही साथ साथ त्वचा की रंगत भी निखरेगी।
![चेहरे की ख़ूबसूरती को घटाते हैं ब्लैकहेड्स, इनसे निजात पाने के लिए करें ये 5 उपाय beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,blackheads on face,remedies to get rid of blackheads]()
* बेकिंग सोडे को हल्का सा पानी में मिलाकर लगाने से भी ब्लैकहेड्स को हटाने में फायदा मिलता है।
* ब्लैकहेड को हटाने में टूथपेस्ट अच्छा होता है। टूथपेस्ट की एक पतली परत लेकर काले धब्बों पर लगाएं और 25 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे अच्छे इसे अच्छे से धो लें। इससे ब्लैक हेड्स धीरे धीरे कम हो जायेगे।
* नींबू के रस में नमक मिलाकर ब्लैक हेड पर लगाएं और इसे 20 मिनट तक रखें। इसके बाद त्वचा को गर्म पानी से धो लें।