न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चहरे पर निखार देंगे ये 5 नेचुरल फेसपैक, खूबसूरती में होगा इजाफा

जानते हैं कुछ नेचुरल फेसपैक के बारे में जो चहरे पर निखार देंगे और खूबसूरती में इजाफा करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Nov 2019 7:44:50

चहरे पर निखार देंगे ये 5 नेचुरल फेसपैक, खूबसूरती में होगा इजाफा

शादी समारोह का सीजन जारी हैं और इसमें सभी खूबसूरत दिखने की चाहत रखते हैं। महिलाएं तो अपना कीमती समय पार्लर में बिताना पसंद करती हैं। ललेकिन अगर आप चाहे तो पार्लर से भी प्रभावी निखार घर पर ही पा सकती हैं। बस आपको जरूरत है कुछ घरेलू उपायों को करने की जिससे खूबसूरती तो मिलेगी ही साथ में पैसे भी बचेंगे। तो आइये जानते हैं कुछ नेचुरल फेसपैक के बारे में जो चहरे पर निखार देंगे और खूबसूरती में इजाफा करेंगे।

ऑयली स्किन के लिए टमाटर पैक

गर्मियों में ऑयली स्किन की समस्या आम देखने को मिलती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर से बना फेस पैक लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए टमाटर के पल्प और शहद को मिक्स करके चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर छोड़ दें। इसके बाद ताजे पानी से चेहरे को साफ करें। नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल ना सिर्फ स्किन को ऑयल फ्री बनाएगा बल्कि इससे पिंपल्स व मुहांसे जैसी समस्याएं भी दूर होंगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,natural face packs,homemade face packs,beautiful skin

झुर्रियों के लिए दही पैक

इस ब्‍यूटी पैक की मदद से आप अपने चेहरे पर पड़ने वाली झाइयों को तो दूर कर ही सकती हैं साथ में स्‍किन पर पड़ने वाली झुर्रियां भी दूर होंगी। इसे बनाने के लिए 1 टीस्‍पून दही व 1 चुटकी हल्‍दी को अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगा कर 10 मिनट लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे कुछ समय में ही आपकी झुर्रियां व झाइयों की समस्या दूर हो जाएगी।

कालापन दूर करने के लिए आलू पैक

एक आलू को पीसकर उसमें दही मिला लें। इस पैक को चेहरे, गर्दन और अलग-अलग भागों पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। अगर तेज धूप के कारण त्वचा काली पड़ गई हो तो भी इस पैक को लगाने से फायदा मिलेगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,natural face packs,homemade face packs,beautiful skin

स्किन टाइटनिंग के लिए चावल पैक

चावल का आटा, ढीली पड़ चुकी त्वचा में कसावट लाने का काम करता है। चावल के आटे में कुछ मात्रा दूध की मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ताजे पानी से धो ले। ऐसा करने से रिंकल्स व डेड सेल्स दूर हो जाएंगे और त्वचा में कसावट आएगी।

स्किन हाइड्रेटेड के लिए खीरा पैक

जहां गर्मियों में खीरा खाने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती हैं वहीं इसका फेस पैक स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसके लिए खीरे को छीलकर उसे मेश करें। फिर इसमें 1 चम्मच चीनी मिक्स करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। फेसवॉश से चेहरे धोककर इस पैक को 15-20 मिनट के लिए अप्लाई करें। इसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस पैक का इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेट व नमीयुक्त रखेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन