न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके लुक को बर्बाद करती हैं मेकअप से जुड़ी ये 5 गलतियां, जानें और बरतें सावधानी

महिलाएं खूबसूरत दिखने के चक्कर में अनजाने में मेकअप से जुड़ी कुछ गलतियां कर बैठती हैं जो उनके लुक को बर्बाद करने का काम करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Jan 2020 4:35:11

आपके लुक को बर्बाद करती हैं मेकअप से जुड़ी ये 5 गलतियां, जानें और बरतें सावधानी

शादी-समारोह का समय हैं और इनमें सम्मिलित होने के लिए महिलाएं खुद को आकर्षक दिखाने के हर संभव प्रयास करती हैं। खासतौर से महिलाएं मेकअप की मदद लेती हैं जो उनके चहरे को आकर्षक बनाए। लेकिन अक्सर महिलाएं खूबसूरत दिखने के चक्कर में अनजाने में मेकअप से जुड़ी कुछ गलतियां कर बैठती हैं जो उनके लुक को बर्बाद करने का काम करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही उन्हीं गलतियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें जानकर सुधारने की जरूरत हैं।

गर्दन पर मेकअप न करना

भारतीय महिलाओं में खासतौर से यह देखा जाता है कि वे बाहर जाने के दौरान फेस पर मेकअप करती हैं लेकिन नेक और ईयर पार्ट को छोड़ देती हैं। ऐसा होने पर उनका चेहरा अलग से ही सफेद नजर आता है क्योंकि उनकी गर्दन का स्किनटोन और फेस की स्किन की रंगत अलग-अलग नजर आती है। यह खूबसूरती बढ़ाने की जगह फनी लुक दे देता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup mistakes

मेकअप स्टाइल न बदलना

क्या आप सोच सकती हैं कि आप पुराने दौर की ऐक्ट्रेसेस की तरह मेकअप कर बाहर जाएं? नहीं ना। लेकिन होता यह है कि आमतौर पर महिलाएं एक बार मेकअप करना सीख लें तो वे उसे अपग्रेड और अपडेट करना भूल जाती हैं। हर साल फैशन ही नहीं बल्कि मेकअप स्टाइल भी चेंज होता है, ऐसे में जरूरी है कि अगर आप रोज मेकअप करती हैं तो इससे जुड़े बदलते ट्रेंड का भी ध्यान जरूर रखें।

फाउंडेशन से पहले क्रीम न लगाना

कई लड़कियां फाउंडेशन लगाने से पहले मॉइस्चराइजर नहीं लगाती हैं जो स्किन को तो नुकसान पहुंचाता ही है साथ ही में फेस को भी फ्लॉलेस लुक नहीं मिल पाता। फाउंडेशन से पहले फेसक्रीम जरूर लगाना चाहिए। मॉइस्चराइजिंग क्रीम से स्किन को न सिर्फ पूरे दिन सॉफ्ट बने रहने और पोर्स को क्लीन रखने में मदद मिलती है बल्कि यह फाउंडेशन लुक को भी फ्लॉलेस बनाता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup mistakes

ड्राई लिप्स पर लिपस्टिक

अक्सर महिलाएं मेकअप करने के दौरान चेहरे के बाकी हिस्सों पर तो ध्यान देती हैं लेकिन जब बात होंठों की आती है तो वे उसे लेकर थोड़ी केयरलेस हो जाती हैं। ज्यादातर महिलाएं लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम या लिप क्रीम नहीं लगाती हैं जिससे कुछ घंटों बाद उनके होंठ सूखने लग जाते हैं और स्मूद की जगह लिप्स चैप्ड नजर आने लगते हैं, जो बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते।

सही मेकअप न चुनना

आमतौर पर लड़कियां मेकअप का चुनाव इस आधार पर करती हैं कि वह उन्हें बस खूबसूरत दिखाए या ट्रेंड का हिस्सा हो। लेकिन मेकअप चुनने का यह तरीका गलत है। इस तरह का मेकअप कभी भी आपकी सही खूबसूरती को हाइलाइट नहीं कर पाता है। बेहतर है कि आप मेकअप स्पेशलिस्ट के पास जाएं और उनसे अपनी स्किन टोन के बारे में पूछे। आमतौर पर स्किन की Warm या Cool अंडरटोन होती है और इसी के आधार पर फाउंडेशन से लेकर, लिपस्टिक, आईशैडो आदि को चुना जाना चाहिए। ऐसा करने पर ही स्किन को सही मायनों में नैचरल लुक मिल सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन