किसी भी महिला की सुन्दरता सिर्फ चहरे से नहीं होती हैं बल्कि आपको इसके लिए शरीर के हर अंग को खूबसूरत बनाने की जरूरत होती हैं। खासतौर से महिलाएं पैरों की सुंदरता पर ध्यान नहीं देती हैं जो टैनिंग और जूतों की वजह से निखार खो देते हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं कुछ उपायों की जो इस समस्याओं को दूर कर पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ब्यूटी टिप्स लेकर आए हैं जो आपके बहुत काम आएंगे।
![इन ब्यूटी टिप्स से पाए पैरों की सुंदरता, मिलेगा आकर्षक निखार beauty tips,beauty tips in hindi,attractive beauty,beautiful legs,beauty of feet,home remedies]()
- अपने पैरों को साबुन और पानी से धोएं, फिर उस पर ऑलिव ऑयल, सी सॉल्ट व नींबू के रस के मिश्रण से हल्के हाथ से मालिश करें। इस प्रक्रिया को हर दूसरे दिन अपनाएं। धीरे-धीरे आपको फर्क नजर आना शुरू हो जाएगा।
- नहाते वक्त प्यूमिक स्टोन की मदद से पांव और एड़ियों को रगड़ कर साफ करें। इससे पैरों की डेड स्किन हट जाएगी। और आपको टैनिंग से निजात मिल जाएगी।
- दिन में कम से कम दो बार पैरों पर बॉडी लोशन लगाएं। रात को सोने से पहले बॉडी लोशन लगाना न भूलें। रात में यह लोशन ज्यादा असर करता है।
- बादाम का तेल, ऑलिव आयल, व्हीटजर्म आयल, 12 बूंदें यूकेलिप्टस एसेंशियल आयल एक बोतल में मिला लें। इसे अच्छी तरह हिलाएं और किसी ठंडी व छायादार जगह पर रख दें। पैरों को साफ करने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखा कर यह लोशन लगाएं।
- पैरों की टैनिंग को दूर करने के लिए स्किन ब्लीच का प्रयोग भी कर सकते हैं। यह टैन्ड स्किन आसानी से हटा कर पैरों को पहले जैसे खूबसूरत बनाता है।