Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें घर पर ही फेशियल करने का स्टेप-बॉय-स्टेप तरीका, चेहरे को मिलेगा प्राकृतिक निखार

आज इस कड़ी में हम आपको फेशियल करने का स्टेप-बॉय-स्टेप तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर फेशियल कर पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 2:29:33

जानें घर पर ही फेशियल करने का स्टेप-बॉय-स्टेप तरीका, चेहरे को मिलेगा प्राकृतिक निखार

चहरे की चमक और सुंदरता के लिए महिलाएं अपनी दिनचर्या में कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं जो त्वचा को पोषण देते हुए निखार लाने का काम करते हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल करवाना भी पसंद करती हैं जिससे डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाती हैं और त्वचा का प्राकृतिक निखार बना रहता हैं। इस कोरोना काल में पार्लर नहीं जा पा रही हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको फेशियल करने का स्टेप-बॉय-स्टेप तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर फेशियल कर पाएंगे। इससे आपकी त्वचा और चहरे को प्राकृतिक निखार मिलेगा।

क्लींजिंग

फेशियल के सबसे पहले स्टेप क्लींजिंग को आप कच्चे दूध के साथ कर सकते हैं। इससे स्किन गहराई से साफ हो पोषित होती है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दूध लें। फिर उसे हल्के हाथों या कॉटन की मदद से चेहरे व गर्दन पर लगाएं। फिर दूध को त्वचा में समा जाने तक मसाज करें।
beauty tips,beauty tips in hindi,facial tips,facial at home,facial process,skin care tips,beautiful face स्क्रबिंग

स्क्रबिंग से डेड स्किन सेल्स साफ हो नई त्वचा दिलाने में मदद मिलती है। पिंपल्स, दाग-धब्बे, झाइयों व झुर्रियों की परेशानी दूर हो चेहरा नेचुरली ग्लो करता है। स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में 1 टीस्पून नींबू के छिलके का पाउडर चुटकीभर बेकिंग सोडा और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिक्स करें। तैयार स्क्रब को चेहरे और गले पर लगाकर 2 से 5 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। आप इसकी जगह कॉफी पाउडर में गुलाब जल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

मसाज

तीसरे स्टेप में शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर शहद से स्किन को नमी मिलने के साथ ब्लीच भी होगी। इसे लगाने के लिए थोड़े से शहद को चेहरे और गर्दन पर मसाज करते हुए लगाएं। फिर इसे करीब10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में इसे ताजे पानी से धो लें। beauty tips,beauty tips in hindi,facial tips,facial at home,facial process,skin care tips,beautiful face स्टीम

स्टीम लेने से स्किन पोर्स खुलते हैं। ऐसे में चेहरे पर नेचुरली ग्लो आता है। स्टीम लेने के लिए एक पैन उबाला पानी भरें। फिर चेहरे को पैन के ऊपर रखकर पैन और चेहरे को तौलिए से इस तरह ढके की सारी भांप फेस पर ही पड़े। करीब 3-5 मिनट तक भांप लें।

फेसपैक

अलग-अलग फलों को मैश कर आप नेचुरल फेसपैक बना सकते हैं। इससे चेहरा साफ हो मुलायम और ग्लोइंग नजर आएगा‌। फ्रूट फेसपैक को बनाने के लिए केला, खीरा, नीम की पत्तियां, मुल्तानी मिट्टी, दही, शहद आदि चीजों को मिक्सी में डालकर स्मूद सा पेस्ट तैयार करें। तैयार मिश्रण को ठंडा होने के लिए थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। तय समय के बाद फेसपैक को फ्रिज से निकाल कर 15 मिनट या सूखने तक लगाएं। बाद में चेहरे को ताजे पानी से साफ कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology