न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने नाजुक होंठों की देखभाल करें इन आसान तरीकों से #Beauty Tips

जिनके होंठ जितने नाजुक, मुलायम, सुंदर होते हैं, उनका चेहरा उतना ही खिला-खिला व निखरा हुआ लगता है

Posts by : Hema | Updated on: Tue, 03 Apr 2018 5:12:26

अपने नाजुक होंठों की देखभाल करें इन आसान तरीकों से #Beauty Tips

होठों की देखभाल भाल बहुत जरुरी होती है, क्योंकि होंठ शरीर का सिर्फ ऊपरी आवरण नहीं है बल्कि यह अंदरूनी आवरण है। होंठ का गुलाबी हिस्सा श्लेष्मा होता है जिसकी वजह से होंठ गुलाबी दिखाई देते हैं। होंठों के ऊपरी भाग में शरीर की त्वचा की तरह संवेदी ग्रंथियां नहीं होतीं । होंठों में ऑयल या फैट उत्पन्न करने वाली सिबेशिया ग्रंथि भी नहीं होती है। होंठो का चेहरे की खूबसूरती में बड़ा महत्व होता है। अक्सर होंठों की देखभाल से ज्यादा इनके मेकअप पर ध्यान दिया जाता है और कोशिश की जाती है लिप्स लाइनए एजिंग साइन्स और डार्कनेस को छुपाने की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के अन्य अंगों की तुलना में होठों की प्रोटेक्टिंग लेयर काफी थिन होती है और यदि इनकी इसी तरह से अनदेखी होती रहे तो बेजान और रूखे होठों की समस्या एक सेंक्रमण का रूप भी ले सकती है। जरूरत केवल एक हेल्थी रूटीन को फॉलो करने की है साथ ही बाजार में मिलने वाले कैमिकल से भरपूर प्रोडक्ट्स की जगह प्राकृतिक तरीकों को अपनाना चाहिए।

होंठों का दूसरा काम है मुंह से साँस लेते समय कोई अवांछित तत्व मुंह के अंदर जाने से रोकना। होंठ किसी वस्तु के तापमान को बहुत अच्छी तरह पहचान सकते हैं। जिस तापमान वाली वस्तु शरीर के लिए ग्रहण करने योग्य है, होंठ उसे स्वीकार कर लेते हैं, अन्यथा अस्वीकार कर देते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य वाले होंठ, नारी के चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। जिनके होंठ जितने नाजुक, मुलायम, सुंदर होते हैं, उनका चेहरा उतना ही खिला-खिला व निखरा हुआ लगता है। कवियों ने होठों की तुलना गुलाब की पंखुडियों से की है। होठों के प्रति की गई असावधानी व लापरवाही होठों के सौंदर्य को नष्ट कर देती है। होठों की देखभाल के लिए हमें विशेष सतर्कता और सावधानी रखनी चाहिए।

simple lip care tips,lip care,skin care,beauty tips

*कभी भी दो-तीन प्रकार की लिपस्टिक मिलाकर होठों पर न लगाएं। ऐसा करने से होंठों का सौंदर्य खराब हो सकता है।

* होठों की देखभाल के लिए लिपस्टिक को जोर से रगड़-रगड़ कर न उतारें। ऐसा करने से होठों की त्वचा छिल जाती है और होठों का आकार बिगड़ जाता है।

*बहुत ज्यादा गर्म चाय, कॉफी, दूध, गिलास आदि होठों से लगाने से होठों की सुंदरता व कोमलता खराब हो जाती है। इनकी सुन्दरता के लिए आवश्यक है आप गर्म चीजों को थोड़ा ठण्डा करके अपने होंठों से लगाए।

*रात को सोते समय पैट्रोलियम जेली लगाएं, जैली को होठों पर लगाने के बाद अपनी ऊँगली से धीरे धीरे मसाज करे फिर दोनों होठों को लगभग बीस से पच्चीस सेकंड तक एक-दूसरे से चिपका कर रखे, ऐसा करने से जैली दोनों होठों पर बराबर फैल जाएगी।

*होठों की देखभाल के लिए पानी खूब पीना चाहिए ताकि आपके होठ और त्वचा में सूखापन न आये।

* क्लोरिन मिला हुआ पानी न पिए इससे होठों पर सफेद रंग की परत जम सकती है।

simple lip care tips,lip care,skin care,beauty tips

*अपने आहार को संतुलित और विटामिन युक्त रखे जैसे हरी सब्जियाँ, दूध, टमाटर, सेब आदि शामिल करे खूबसूरती और चमक शरीर के अंदर से आती है अगर आपकी सेहत ठीक है तो आपको बहुत ज्यादा मेकअप या शृंगार की जरूरत नहीं पड़ेगी।

*होठों की देखभाल के लिए होठों में रक्त के प्रवाह का सुचारू होना बहुत जरुरी होता है इसके लिए नियमित होठों की मसाज जरुर करे।

*होठों पर बार बार जीभ घुमाने से भी होठों की त्वचा प्रभावित होती है, जिससे होठों का सौंदर्य बिगड़ जाता है।

*होठों पर खिंचाव आने से भी होठों का सौंदर्य नष्ट हो जाता है। ऐसा करने से होठों का आकार बिगड़ जाता है।

*गुस्से में आकर अपने होठों को दांतों के बीच लाकर काटने से होठों का आकर्षण खराब हो जाता है ।

*पिन, क्लिप, पेन, पेंसिल आदि चीजें मुंह में डालकर बैठे रहने से होठों की कोमल त्वचा प्रभावित होती है।
यदि महिलाएं इन तरीकों को अपनाएं तो उनके होंठ हमेशा सुंदर और स्वास्थ रहेंंगें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी