न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे की खोई रोनक पाने के लिए आज ही ट्राई करे इन घरेलू फेसपैक को

आपको बताते हैं आसानी से बन सकने वाले घरेलू पैक के बारे में, जो चेहरे की सफाई, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग में करेंगे आपकी मदद

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jun 2018 5:41:59

चेहरे की खोई रोनक पाने के लिए आज ही ट्राई करे इन घरेलू फेसपैक को

जब गर्मी बहुत तेज पड़ रही होती है तो इसका साफ-साफ असर हमारी त्वचा पर दिखने लगता है जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं और त्वचा अपनी नमी खोने लगती है। ऐसे में आपको अपनी त्वचा के लिए थोड़ा सा समय जरूर निकालना होगा । आजकल बाजारों में कई तरह के फेस पैक उपलब्ध है जिनकी मदद से आप अपने चेहरे पर खोई रोनक लौटा सकते है लेकिन वो फेसपैक काफी महंगे होते है इसलिए आज हम आपके लिए घर पर बने फसपैक लेकर आये है जो आपकी त्वचा में निखार और चमक बनाए रखने के लिए सबसे उपयुक्त है। हम आपको बताते हैं आसानी से बन सकने वाले घरेलू पैक के बारे में, जो चेहरे की सफाई, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग में करेंगे आपकी मदद-

नींबू पैक

एक नींबू को दो हिस्सों में काट लें। आधे हिस्से को सीधे त्वचा पर गोल-गोल घुमाते हुए मलें। ऐसा कम से कम पांच मिनट करें, उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। नींबू का रस विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा का रंग हल्का करता है।

ग्रीन टी बैग

गर्म पानी में ग्रीन टी बैग डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर टी बैग को हटा दें और अब इस गर्म हर्बल टी को पीएं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर से हानकिारक पदार्थो को निकालकर इसे पोषण देता है। महिलाएं त्वचा में निखार लाने के लिए खीरा, बादाम और शहद से बना पैक भी लगा सकती हैं।

home made face pack,beauty,beauty tips,skin care tips,skin care

खीरे का फेस पैक

पहले मिक्सर के इस्तेमाल से खीरे का रस निकाल लें, अब इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन समान मात्रा में मिलाएं। पेस्ट को न ज्यादा पतला बनाएं न ज्यादा गाढ़ा बनाएं और अब इसे रात में सोने जाने से पहले लगा लीजिए। सुबह में चेहरे को साफ पानी से धो ले और थपथपाकर सुखा लें। कुछ दिनों में आपको अपने चेहरे के रंग में काफी बदलाव नजर आएगा।

खास पैक

एक चुटकी हल्दी, एक चोटा चम्मच दूध पाउडर, दो छोटा चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिलाकर फेसपैक बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने के बाद धो लें। जीरा भी आपके चेहरे की त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

ऐसे लाएं चेहरे पर ताजगी

काले और सफेद जीरे को समान मात्रा में पीस लें और उसमें दूध या क्रीम मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट बाद धो लें। इसका ज्यादा असर देखना हो तो इस मास्क को हफ्ते में कम से कम दो बार चेहरे पर लगाएं।

स्ट्रॉबेरी मास्क

इस मास्क से धूप के दाग से निजात मिलती है। कुछ स्ट्राबेरी मैश करें और उसमें ऑलिव ऑयल, गुलाब जल और एक चम्मच चीनी मिला दें। आप चाहें तो दूध भी मिला सकती हैं। इसको अपनी गर्दन और चेहरे पर 20 मिनट तक के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धोलें।

टमाटर मास्क

टमाटर के गूदे को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। इसे दूध या फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वेचा फ्रेश हो जाएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

गुलाब जल को रात में सोते वक़्त आप नियमित तौर पर चेहरे पर लगा सकते है जिससे आपको ताजगी का अहसास होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी