न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी करते हैं शॉवर के पानी से चेहरा धोने की गलती, त्वचा को होते हैं ये नुकसान

आज इस कड़ी में हम आपको शॉवर के पानी से चहरे की त्वचा को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जान आपको सतर्क होने की जरूरत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Feb 2021 4:29:40

क्या आप भी करते हैं शॉवर के पानी से चेहरा धोने की गलती, त्वचा को होते हैं ये नुकसान

नहाने के दौरान कई लोग शॉवर का इस्तेमाल करते है और इस समय में शॉवर के पानी से चेहरा धोने की गलती कर बैठते हैं। जी हां, शॉवर के इस्तेमाल के दौरान चेहरा धोना त्वचा के लिए घातक साबित हो सकता हैं। अगर फेस वॉश करना चाहते हैं तो शॉवर के बाद ही किया जाना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको शॉवर के पानी से चहरे की त्वचा को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जान आपको सतर्क होने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

चेहरे का तेल खत्‍म होना

शॉवर के नीचे गरम पानी का मजा उठाना हम सब को ठंड में सुकून देता है पर ये आपके चेहरे के ल‍िए ठीक नहीं है। आप ज‍ितने गरम पानी का इस्‍तेमाल करेंगे आपका फेस उतना ही सूख जाएगा। हमारे फेस पर मौजूद नैचुरल तेल गरम पानी के संपर्क में आते ही खत्‍म हो जाता है। बाहरी तत्‍वों से यही तेल आपके चेहरे की रक्षा करता है इसलि‍ए गरम पानी के नीचे शॉवर लें पर चेहरे को उससे दूर रखें।

beauty tips,beauty tips in hindi,face in shower,skincare tips

मॉइश्‍चर की कमी

लंबे समय तक शॉवर में रहने से आपका चेहरा खराब हो सकता है। ज‍ितना ज्‍यादा आप शॉवर में रहेंगे आपके चेहरे से उतना ही मॉइश्‍चर कम होने लगेगा। आपके चेहरे में फैटी एस‍िड, ऑयल, स‍िरेमाइड्स चेहरे को मॉइश्‍चराइज रखते हैं पर ज्‍यादा देर शॉवर में रहने से ये सब चेहरे से उड़ जाते हैं। ये पानी में घुलनशील होते हैं इसल‍िए अगर आप 10 म‍िनट से ज्‍यादा शॉवर में चेहरे को रखते हैं तो जरूरी तत्‍व चेहरे से उड़ सकते हैं।

एलर्जी

शॉवर से बहुत तेज बहाव में पानी आता है जो क‍ि चेहरे के सेल्‍स के ल‍िए ठीक नहीं है इसल‍िए हमेशा शॉवर की ओर पीठ करके खड़े हों। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो शैम्‍पू करते समय सारा शैम्‍पू बालों से न‍िकलकर आपके चेहरे पर ग‍िरेगा। कुछ लोगों को शैम्‍पू में पाए जाने वाले कैमिकल से एलर्जी होती है। शैम्‍पू में पैराब‍िन, म‍िथेलिसोथीजोलोनोन जैसे कैम‍िकल होते हैं। इससे आपकी आंखों में जलन, चेहरे पर दाने या रेडनेस हो सकती है। इसलि‍ए शॉवर के दौरान चेहरे को बचाकर रखें।

beauty tips,beauty tips in hindi,face in shower,skincare tips

मुंहासे

चेहरे को शॉवर में धोने से पोर्स लॉक हो सकते हैं। ऐसा होने पर गंदगी स्‍क‍िन के अंदर ही लॉक हो जाएगी और मुंहासे न‍िकलने लगेंगे। अगर आपको चेहरा धोना है तो पहले शॉवर लें और उसके बाद चेहरा धो लें क्‍योंक‍ि शॉवर लेते समय आपके चेहरे के पोर्स गरम पानी से खुल जाएंगे। उसके बाद अगर आप फेस वॉश करके स्‍क‍िन केयर रूटीन फॉलो करेंगे तो वो चेहरे पर आसानी से हो जाएगा।

ड्राय स्‍क‍िन

शॉवर के दौरान आप अपनी बॉडी पर साबुन या बॉडी वॉश लगा रहे होते हैं। अगर ये बॉडी वॉश या साबुन आपके चेहरे पर लग जाए तो ये चेहरे की स्‍क‍िन को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हमेशा बॉडी पर साबुन और चेहरे पर फेसवॉश लगाने के समय में गैप करना चाह‍िए। साबुन वाले हाथ से अगर आप चेहरा छू लेंगे तो ये आपके चेहरे को ड्राय बना सकता है। चेहरे का पीएच बैलेंस उड़ जाएगा और स्क‍िन रूखी हो जाएगी। इसलि‍ए चेहरा हमेशा शॉवर लेने के बाद ही धोएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद